dharma sangrah
✕

एसएससी परीक्षा के प्रश्न-पत्र लीक की जांच

Updated: शनिवार, 3 मार्च 2018 (23:37 IST)
नई दिल्ली। कर्मचारी चयन आयोग की परीक्षा का पेपर लीक होने के मामले में सैकड़ों उम्मीदवारों ने विरोध प्रदर्शन कर इस घटना की केंद्रीय जांच ब्यूरो से जांच करने की मांग की। इन उम्मीदवारों ने पिछले कुछ दिनों से अपनी मांग को लेकर अभियान तेज़ कर दिया है।

सोशल मीडिया पर भी ये उम्मीदवार अपनी आवाज़ बुलंद कर रहे हैं। दिल्ली भारतीय जनता पार्टी के अध्यक्ष मनोज तिवारी ने इन प्रदर्शनकारियों से मुलाक़ात कर उन्हें भरोसा दिलाया कि इस मामले में उम्मीदवारों के साथ न्याय किया जाएगा। इन उम्मीदवारों ने प्रश्न-पत्र लीक होने के मामले में परीक्षा का आयोजन करनेवाली निजी संस्था पर आरोप लगाया है।

गौरतलब है कि प्रश्न-पत्र लीक होने के बाद उसका स्क्रीन शॉट सोशल मीडिया पर वायरल हो गया, जिससे यह मामला प्रकाश में आया। उसके बाद देशभर में इस पर तीखी प्रतिक्रिया हुई और इन उम्मीदवारों ने प्रदर्शन कर जांच की मांग की और दोषियों के खिलाफ करवाई की मांग की। (भाषा)

Show comments

'अयोध्या हुई हमारी, अब मथुरा की बारी', डिप्टी CM केशव मौर्य का बयान, UP 2027 चुनाव को लेकर आखिर क्या है भाजपा का प्लान

Hero की इलेक्ट्रिक कार, 2 सीट, कॉम्पैक्ट डिजाइन और पंख जैसे दरवाजे होंगे खासियत

Rahul Gandhi News : राहुल गांधी और INDIA गठबंधन ने सुप्रीम कोर्ट को सौंपे 48 सवाल, CEC ज्ञानेश कुमार से मांगा जवाब

Bilkis Bano Case: गैंगरेप और हत्या मामले में 2 दोषियों को सुप्रीम कोर्ट से जमानत, 17 साल से जेल में थे बंद

Maruti की इस सस्ती कार के दीवाने हुए लोग, बिक्री आंकड़ों ने चौंकाया

सभी देखें

CBSE 10वीं सेकंड बोर्ड के नतीजे घोषित, कुल 96.78 फीसदी छात्र हुए उत्‍तीर्ण, यहां चेक करें अपनी मार्कशीट

क्या युवाओं का डिग्री से मोहभंग हो गया? पहली बार घटा UG कॉलेजों में एडमिशन; हैरान कर देगी वजह!

MP पुलिस में फिर होगी सीधी भर्ती, CM मोहन यादव की खिलाड़ियों को बड़ी सौगात

CBSE 12वीं के नतीजे घोषित, 85.20% स्‍टूडेंट हुए पास, लड़कियों ने फिर मारी बाजी

CBSE 12th Result 2026: 18.5 लाख छात्रों का इंतजार खत्म होने वाला, DigiLocker-UMANG पर जल्द जारी हो सकता है रिजल्ट

अगला लेख