dharma sangrah

2.20 लाख रुपए का मिलेगा वेतन, ऑइल इंडिया ने ग्रेजुएट्‍स के लिए निकाली भर्ती

Updated: सोमवार, 7 मार्च 2022 (15:28 IST)
भारत सरकार समर्थित ऑइल इंडिया लिमिटेड (Indian Oil) ने ग्रेड बी और ग्रेड सी पदों के लिए आवेदन आमंत्रित किए हैं। इच्छुक और योग्य उम्मीदवार इंडियन ऑइल की आधिकारिक वेबसाइट oil-india.com पर जाकर ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। खबरों के मुताबिक इनमें कई पदों में वेतन 2 लाख रुपए से ज्यादा है।
 
क्या हैं तारीखें- 
ऑनलाइन आवेदन जमा शुरू होने की तिथि :  21 फरवरी 2022
ओआईएल में ऑनलाइन आवेदन जमा करने की अंतिम तिथि : 15 मार्च 2022
 
किन पदों पर निकली हैं भर्तियां- 
मैनेजर (ईआरपी-एचआर) - 1 पद
सुप्रिनटेंडिंग इंजीनियर (पर्यावरण) - 2 पद
सीनियर ऑफिसर (इंस्ट्रुमेंटेशन) - 6 पद
सुप्रिनटेंडिंग मेडिकल ऑफिसर (रेडियोलॉजी) - 1 पद
सुप्रिनटेंडिंग मेडिकल ऑफिसर (बाल रोग)- 1 पद
सीनियर मेडिकल ऑफिसर- 1 पद
सीनियर सिक्योरिटी ऑफिसर - 1 पद
सीनियर ऑफिसर (सिविल) - 2 पद
सीनियर ऑफिसर (इलेक्ट्रिकल) - 8 पद
सीनियर ऑफिसर (मैकेनिकल) - 20 पद
सीनियर ऑफिसर (पब्लिक अफेयर्स) - 4 पद
सीनियर अकाउंट ऑफिसर / सीनियर इंटरनल ऑडिटर - 5 पद
सीनियर ऑफिसर (एचआर) - 3 पद

कैसे कर सकते हैं आवेदन : इच्छुक उम्मीदवार 15 मार्च 2022 तक या उससे पहले ऑनलाइन मोड के माध्यम से इन पदों के लिए आवेदन कर सकते हैं. उम्मीदवार अधिक विवरण के लिए अधिसूचना की जांच कर सकते हैं।
 
क्या है शैक्षणिक योग्यता
मैनेजर (ईआरपी-एचआर) - न्यूनतम 04 वर्ष की अवधि के साथ किसी भी विषय में न्यूनतम 65% अंकों के साथ इंजीनियरिंग ग्रेजुएट डिग्री। 
सीनियर ऑफिसर (इंस्ट्रुमेंटेशन) - इंस्ट्रुमेंटेशन इंजीनियरिंग में न्यूनतम 65% अंकों के साथ न्यूनतम 4 वर्षीय ग्रेजुएट डिग्री.
सीनियर मेडिकल ऑफिसर- मेडिकल काउंसिल ऑफ इंडिया द्वारा मान्यता प्राप्त किसी प्रतिष्ठित मेडिकल कॉलेज / यूनिवर्सिटी से एमबीबीएस के साथ न्यूनतम 02 साल का पोस्ट क्वालिफिकेशन एक्सपीरियंस।
सीनियर सिक्योरिटी ऑफिसर- किसी विश्वविद्यालय से किसी भी विषय में न्यूनतम 3 वर्ष की अवधि का ग्रेजुएट।
सीनियर ऑफिसर (सिविल) - न्यूनतम 65% अंकों के साथ सिविल इंजीनियरिंग में न्यूनतम 4 वर्षीय ग्रेजुएट डिग्री।
सीनियर ऑफिसर (इलेक्ट्रिकल) - इलेक्ट्रिकल इंजीनियरिंग में न्यूनतम 65% अंकों के साथ 4 वर्षीय ग्रेजुएट डिग्री।
सीनियर ऑफिसर (मैकेनिकल) - मैकेनिकल इंजीनियरिंग में न्यूनतम 65% अंको के साथ 4 वर्षीय ग्रेजुएट डिग्री।
सीनियर ऑफिसर (पब्लिक अफेयर्स) - मास कम्युनिकेशन / पब्लिक रिलेशन / सोशल वर्क / में पोस्ट ग्रेजुएट डिग्री।
सीनियर अकाउंट ऑफिसर / सीनियर इंटरनल ऑडिटर - आईसीएआई/आईसीएमएआई के एसोसिएट मेम्बर होना चाहिए।
सीनियर ऑफिसर (एचआर) - कम से कम कार्मिक प्रबंधन / एचआर / एचआरडी / एचआरएम में विशेषज्ञता के साथ न्यूनतम 60% अंकों के साथ 2 वर्षीय एमबीए की डिग्री होनी चाहिए।

Show comments

5,000 का डिस्काउंट, 10,000mAh बैटरी और 3,500 निट्स डिस्प्ले, सस्ते स्मार्टफोन्स ने मचाया तहलका

कौन हैं PM मोदी और शी जिनपिंग के बीच खड़े ये शख्स? जानिए 2017 बैच के इस IFS अधिकारी की कहानी

iPhone 18 Pro vs iPhone 17 Pro : क्या नया है? डिजाइन, कैमरा, डिस्प्ले और कितना फर्क, जानिए पूरी डिटेल

इंदौर पर पूरे देश की होगी नजर, राहुल गांधी की गूंज के लिए मैदान तैयार, बारिश से बचने के लिए डोम, रजिस्‍ट्रेशन जारी

iPhone Duo vs Galaxy Z Fold 8 : दोनों फोल्डेबल में कौन है ज्यादा दमदार? जानें फीचर्स और कीमत

सभी देखें

CBSE 10वीं सेकंड बोर्ड के नतीजे घोषित, कुल 96.78 फीसदी छात्र हुए उत्‍तीर्ण, यहां चेक करें अपनी मार्कशीट

क्या युवाओं का डिग्री से मोहभंग हो गया? पहली बार घटा UG कॉलेजों में एडमिशन; हैरान कर देगी वजह!

MP पुलिस में फिर होगी सीधी भर्ती, CM मोहन यादव की खिलाड़ियों को बड़ी सौगात

CBSE 12वीं के नतीजे घोषित, 85.20% स्‍टूडेंट हुए पास, लड़कियों ने फिर मारी बाजी

CBSE 12th Result 2026: 18.5 लाख छात्रों का इंतजार खत्म होने वाला, DigiLocker-UMANG पर जल्द जारी हो सकता है रिजल्ट

अगला लेख