suvichar
✕

NEET-PG 2024 परीक्षा अब 7 जुलाई को, कट-ऑफ तिथि 15 अगस्त

नीट-पीजी एक पात्रता-सह-रैंकिंग परीक्षा है

Updated: मंगलवार, 9 जनवरी 2024 (16:39 IST)
  • राष्ट्रीय पात्रता-सह-प्रवेश परीक्षा-स्नातकोत्तर की तारीख पुनर्निर्धारित
  • एमडी/एमएस और पीजी डिप्लोमा पाठ्यक्रमों में प्रवेश के लिए होती है परीक्षा
  • मौजूदा नीट-पीजी परीक्षा जारी रहेगी
NEET-PG 2024 exam now on 7th July : राष्ट्रीय पात्रता-सह-प्रवेश परीक्षा-स्नातकोत्तर (NEET-PG) की तारीख पुनर्निर्धारित की गई है और अब यह इस साल 7 जुलाई (7th July) को होगी। राष्ट्रीय चिकित्सा विज्ञान परीक्षा बोर्ड (NBEMS) ने मंगलवार को यह जानकारी दी। इस वर्ष परीक्षा के वास्ते पात्रता के लिए 'कट-ऑफ' (cut-off) तिथि 15 अगस्त है। पहले यह परीक्षा 3 मार्च को होनी थी।
 
नीट-पीजी 2024 परीक्षा को पुनर्निर्धारित किया : बोर्ड ने एक बयान में कहा कि एनबीईएमएस नोटिस, दिनांक 09.11.2023 के अनुरूप और 3 जनवरी, 2024 को एनएमसी पत्र की प्राप्ति के अनुसार नीट-पीजी 2024 परीक्षा जिसे पहले 3 मार्च, 2024 को अस्थायी रूप से आयोजित करने के लिए अधिसूचित किया गया था, को पुनर्निर्धारित किया गया है।
 
इसमें कहा गया कि नीट-पीजी 2024 अब 7 जुलाई 2024 को आयोजित की जाएगी। हाल ही में अधिसूचित स्नातकोत्तर चिकित्सा शिक्षा विनियमन, 2023 के अनुसार मौजूदा नीट-पीजी परीक्षा तब तक जारी रहेगी, जब तक कि पीजी प्रवेश के उद्देश्य से प्रस्तावित राष्ट्रीय निकास परीक्षा (एनईएक्सटी) कार्यान्वित नहीं हो जाती। नीट-पीजी एक पात्रता-सह-रैंकिंग परीक्षा है, जो राष्ट्रीय आयुर्विज्ञान आयोग अधिनियम के तहत विभिन्न एमडी/एमएस और पीजी डिप्लोमा पाठ्यक्रमों में प्रवेश के लिए एकल प्रवेश परीक्षा के रूप में निर्धारित है।(भाषा)
 
Edited by: Ravindra Gupta
लेखक के बारे में
वेबदुनिया न्यूज डेस्क
वेबदुनिया न्यूज़ डेस्क पर हमारे स्ट्रिंगर्स, विश्वसनीय स्रोतों और अनुभवी पत्रकारों द्वारा तैयार की गई ग्राउंड रिपोर्ट्स, स्पेशल रिपोर्ट्स, साक्षात्कार तथा रीयल-टाइम अपडेट्स को वरिष्ठ संपादकों द्वारा सावधानीपूर्वक जांच-परख कर प्रकाशित किया जाता है।.... और पढ़ें

Show comments

2026 फिजिक्स नोबेल फ्रांसिस हाल्जेन को, अंतरिक्ष के रहस्यमयी न्यूट्रिनो पकड़ने की तकनीक ने खोले ब्रह्मांड के राज

कोई नहीं बचेगा, सब पर कार्रवाई होगी...राहुल गांधी का अब तक का सबसे बड़ा हमला

Vivo V80 हुआ लॉन्च, 7200mAh बैटरी और 50MP ZEISS कैमरा, कीमत सुनकर कहेंगे- इतना सस्ता?

Honda XR300 Rally : सस्ती होंडा बाइक मचाइएगी धमाल, 13 लीटर टैंक और ट्रैक्शन कंट्रोल समेत मिलेंगे ये फीचर्स

नागिन से खिलवाड़ पड़ा भारी! डसने से दिव्यांग की मौत, वीडियो बनाने के चक्कर में गई जान

सभी देखें

CBSE 10वीं सेकंड बोर्ड के नतीजे घोषित, कुल 96.78 फीसदी छात्र हुए उत्‍तीर्ण, यहां चेक करें अपनी मार्कशीट

क्या युवाओं का डिग्री से मोहभंग हो गया? पहली बार घटा UG कॉलेजों में एडमिशन; हैरान कर देगी वजह!

MP पुलिस में फिर होगी सीधी भर्ती, CM मोहन यादव की खिलाड़ियों को बड़ी सौगात

CBSE 12वीं के नतीजे घोषित, 85.20% स्‍टूडेंट हुए पास, लड़कियों ने फिर मारी बाजी

CBSE 12th Result 2026: 18.5 लाख छात्रों का इंतजार खत्म होने वाला, DigiLocker-UMANG पर जल्द जारी हो सकता है रिजल्ट

अगला लेख