Last Modified: भोपाल ,
Friday, 13 May 2016 (17:51 IST)
मप्र हाईस्कूल परीक्षा परिणाम शनिवार को
Publish Date: Fri, 13 May 2016 (17:51 IST)Updated Date: Fri, 13 May 2016 (17:54 IST)
भोपाल। मध्यप्रदेश माध्यमिक शिक्षा मंडल की हाईस्कूल परीक्षा-2016 के परिणाम शनिवार शाम चार बजे घोषित किए जाएंगे।
माध्यमिक शिक्षा मंडल द्वारा शुक्रवार को जारी विज्ञप्ति के अनुसार मार्च 2016 में आयोजित हाईस्कूल परीक्षा का परिणाम मंडल मुख्यालय स्थित विज्ञान भवन के सभा कक्ष में स्कूल शिक्षा मंत्री पारस जैन और स्कूल शिक्षा राज्यमंत्री दीपक जोशी की उपस्थिति में घोषित होगा।
परीक्षार्थी वेबसाइट, एसएमएस, मोबाइल एप आदि के माध्यम से भी अपने परिणाम जान सकेंगे। मंडल ने गुरुवार को ही हायर सेकंडरी (12वीं) का परिणाम घोषित किया है। (वार्ता)