ramcharitmanas
✕

JEE Main 2023: 24 जनवरी से होगी जेईई मेन की परीक्षा, NTA ने जारी किया नोटिफिकेशन

Updated: गुरुवार, 15 दिसंबर 2022 (22:58 IST)
नई दिल्ली। राष्ट्रीय परीक्षा एजेंसी (NTA) ने गुरुवार को घोषणा की कि अभियांत्रिकी प्रवेश परीक्षा जेईई मुख्य 24 से 31 जनवरी को बीच होगी तथा गणतंत्र दिवस उसका अपवाद होगा। परीक्षा का दूसरा सत्र अप्रैल में होगा। परीक्षा के लिए आवेदन 15 दिसंबर से 12 जनवरी तक जमा किए जा सकेंगे।
 
एनटीए की वरिष्ठ निदेशक (परीक्षा) साधना पराशर ने कहा कि अकादमिक सत्र 2023-24 के लिए यह तय किया गया है कि जेईई (मुख्य)-2023 दो सत्रों में आयोजित किया जाएगा। पहला सत्र (जनवरी, 2023) और दूसरा सत्र (अप्रैल, 2023) होगा। 
 
यह परीक्षा 13 भाषाओं- अंग्रेजी, हिन्दी, असमी, बंगाली, गुजराती, कन्नड़, मलयालम, मराठी, ओडिया, पंजाबी, तमिल, तेलुगू और ऊर्दू में होगी।
 
पराशर ने कहा कि जेईई (मुख्य) 2023 के पहले सत्र में केवल पहला सत्र सामने आएगा और अभ्यर्थी उसे चुन सकते हैं। अगले सत्र में केवल दूसरा सत्र नजर आएगा और अभ्यर्थी उसे चुन सकते हैं। दूसरे सत्र के लिए आवेदन खिड़की बुलेटिन में उपलब्ध सूचना के अनुसार फिर खुलेगी और उसके लिए अलग से अधिसूचना भी जारी की जाएगी।
 
जेईई-मुख्य एनआईटी, आईआईटी और अन्य केंद्रीय वित्तपोषित प्रौद्योगिकी संस्थानों तथा अन्य सहभागी राज्य सरकारों द्वारा वित्तपोषित या मान्यताप्राप्त संस्थानों में स्नातक अभियांत्रिकी कार्यक्रमों में प्रवेश के लिए आयोजित की जाती है। यह जेईई एडवांस्ड के लिए अर्हता परीक्षा भी है जो आईआईटी में प्रवेश के लिए कराई जाती है। भाषा

Show comments

PM मोदी को आया पीएम नेतन्याहू का फोन, कैप्टन मच्छार के साथ इजराइल आने का दिया न्योता, किन मुद्दों पर हुई चर्चा

Electric Scooter : क्या बीएमडब्ल्यू ला रहा है सस्ता इलेक्ट्रिक स्कूटर, भारत में दर्ज कराया स्कूटर कॉन्सेप्ट का डिजाइन पेटेंट

कांग्रेस संसदीय दल की अध्यक्ष सोनिया गांधी ने इंस्टाग्राम पर की एंट्री, शेयर किया अपने संस्मरण 'बिलॉन्गिंग' का पहला वीडियो

अयोध्या राम मंदिर ट्रस्ट के CEO जितेंद्र मिश्र ने सख्त किए नियम, दर्शन से लेकर चढ़ावे तक होगी कड़ी मॉनिटरिंग

क्या है इस्लामी कानून का ‘ताज़ीर’ नियम? जिसके तहत मक्का की मस्जिद में 'अनैतिक कृत्य' पर 2 बांग्लादेशियों को मिली मौत की सजा!

सभी देखें

CBSE 10वीं सेकंड बोर्ड के नतीजे घोषित, कुल 96.78 फीसदी छात्र हुए उत्‍तीर्ण, यहां चेक करें अपनी मार्कशीट

क्या युवाओं का डिग्री से मोहभंग हो गया? पहली बार घटा UG कॉलेजों में एडमिशन; हैरान कर देगी वजह!

MP पुलिस में फिर होगी सीधी भर्ती, CM मोहन यादव की खिलाड़ियों को बड़ी सौगात

CBSE 12वीं के नतीजे घोषित, 85.20% स्‍टूडेंट हुए पास, लड़कियों ने फिर मारी बाजी

CBSE 12th Result 2026: 18.5 लाख छात्रों का इंतजार खत्म होने वाला, DigiLocker-UMANG पर जल्द जारी हो सकता है रिजल्ट

अगला लेख