Bhai Dooj
✕

खुशखबर, JEE, NEET के लिए छात्रों को मिलेगी मुफ्त सरकारी कोचिंग

Updated: गुरुवार, 30 अगस्त 2018 (12:58 IST)
नई दिल्ली। उच्च शिक्षा प्राप्त करने वाले छात्रों के लिए सरकार एक खुशखबर लेकर आई है। अगले वर्ष यानी साल 2019 से JEE और NEET के लिए होने वाली प्रतियोगी परीक्षाओं के लिए अब छात्रों को मुफ्त सरकारी कोचिंग उपलब्ध कराई जाएगी।
 
 
दअरसल, छात्रों से मोटी फीस लेकर प्रतियोगी परीक्षाओं के लिए तैयारी करवाने वाले प्राइवेट कोचिंग सेंटरों से निजात दिलाने के लिए सरकार ने यह योजना तैयार की है। यह संभव हो पाएगा नेशनल टेस्टिंग एजेंसी की वजह से, जिसका गठन सरकार ने उच्च शिक्षण संस्थानों में प्रवेश के लिए होने वाली प्रतियोगी परीक्षाओं को आयोजित करवाने के लिए किया है।

मुफ्त सरकारी कोचिंग के लिए एनटीए (नेशनल टेस्टिंग एजेंसी) अपने 2697 प्रेक्टिस सेंटरों को अगले साल से टीचिंग सेंटरों में तब्दील करेगी। ये सेंटर 8 सितंबर से काम करना शुरू करेंगे। पहले चरण में एनटीए आने वाले जेईई-मेन (JEE-Main 2019) के लिए छात्रों का मॉक टेस्ट कराएगा।मोबाइल ऐप और वेबसाइट के जरिए एनटीए के लिए रजिस्टर कराने वाले छात्र NEETUG और UGC-NET के लिए आयोजित की जाने वाली मॉक परीक्षा में भाग ले सकते हैं।

ऐेसे छात्र जो आर्थिक परेशानियों की वजह से कहीं कोचिंग नहीं ले पाते उनको वह इस योजना का लाभ उठाएंगे, साथ ही गांवों और शहरों के बाहरी इलाकों में रहने वाले छात्र भी इस योजना का लाभ ले पाएंगे। प्रेक्टिस सेंटर पहली बार छात्रों को सिर्फ JEE-Main के लिए मॉक परीक्षा देने का मौका देगा।

चूंकि नीट-यूजी (NEET-UG) फिलहाल कंप्यूटर आधारित परीक्षा नहीं है, इसलिए इसके लिए कोई मॉक परीक्षा नहीं होगी। मोबाइल ऐप और वेबसाइट 1 सितंबर को लांच होगी और उसी दिन UGC-NET 2018 और JEE-Main के ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन के लिए प्रक्रिया शुरू की जाएगी और ये रजिस्ट्रेशन 30 सितंबर तक होंगे।

Show comments

प्रशांत किशोर का दावा, नीतीश के निष्क्रिय होते ही खत्म हो जाएगी जेडीयू

कौन हैं इसराइल के आइजेनकोट, जिन्हें राष्ट्रपति ने दिया सरकार बनाने का न्योता, भारत को लेकर क्या है रुख?

AQI देख भड़के अभिजीत दीपके, बोले- जिंदगी तबाह करने पर तुले हैं, किसको माना प्रदूषण का दोषी?

दीपावली के बाद दिल्ली-NCR की हवा हुई जहरीली, वायु प्रदूषण बहुत गंभीर स्थिति में, AQI 366 के पार

US Midterm Elections में हार के बाद घिरे डोनाल्ड ट्रंप : बिजनेस सौदों, क्रिप्टो विवाद और बगावती सुरों से बढ़ेंगी मुश्किलें

सभी देखें

CBSE 10वीं सेकंड बोर्ड के नतीजे घोषित, कुल 96.78 फीसदी छात्र हुए उत्‍तीर्ण, यहां चेक करें अपनी मार्कशीट

क्या युवाओं का डिग्री से मोहभंग हो गया? पहली बार घटा UG कॉलेजों में एडमिशन; हैरान कर देगी वजह!

MP पुलिस में फिर होगी सीधी भर्ती, CM मोहन यादव की खिलाड़ियों को बड़ी सौगात

CBSE 12वीं के नतीजे घोषित, 85.20% स्‍टूडेंट हुए पास, लड़कियों ने फिर मारी बाजी

CBSE 12th Result 2026: 18.5 लाख छात्रों का इंतजार खत्म होने वाला, DigiLocker-UMANG पर जल्द जारी हो सकता है रिजल्ट

अगला लेख