dharma sangrah

सावधान बहुत खतरनाक है यह खेल, बच्चों को इससे दूर रखना

Updated: गुरुवार, 30 अगस्त 2018 (12:33 IST)
कोलकाता। ब्लू व्हेल गेम चैलेंज के बाद अब सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म व्हाट्सएप पर युवाओं और बच्चों को ‘मोमो चैलेंज’ के लिए आमंत्रित किया जा रहा है। इसको गंभीरता से लेते हुए पश्चिम बंगाल के एसोसिएशन ऑफ हेड्स ऑफ आईसीएसई स्कूल ने सभी छात्रों के माता-पिता से आग्रह किया है कि वह अपने बच्चों पर नजर रखें।
 
इस संगठन की पश्चिम बंगाल इकाई के महासचिव नबरून डे ने बताया कि अभी तक उन्हें ऐसी खबर नहीं मिली है कि किसी भी स्कूल के छात्र को इस तरह का संदेश मिला है और न ही संगठन को सीआईडी या पुलिस ने इस संबंध में कोई सलाह दी है।
 
उन्होंने कहा, हालांकि मीडिया में दो दिन पहले आयी खबरों को देखते हुए हमने अपने सदस्य स्कूलों से कहा है कि वह मोमो और ब्लू व्हेल जैसे ऑनलाइन गेम्स के खतरों से आगाह करने के लिए बच्चों और उनके अभिभावकों के बीच जागरूकता अभियान चलाएं।
 
डे ने बताया, 'हम अपनी ओर से इस संबंध में पहल कर रहे हैं। इसका लक्ष्य बच्चों और उनके माता-पिता को इस तरह के ऑनलाइन गेम के खतरों से परिचित कराना है।' 
 
जब उनके इस गेम के बारे में जागरूकता अभियान के बारे में पूछा गया तो उन्होंने कहा, 'हमने स्कूलों से प्रार्थना के दौरान छात्रों को रोजाना इसके बारे में बताने को कहा है ताकि वह इस तरह के खेल से खुद को अलग रख सकें।'

Show comments

6 साल बाद दर्ज हुई FIR, किन बड़े नामों की हो रही जांच, क्‍या है एक्‍टर सुशांत सिंह राजपूत से कनेक्‍शन?

पोलैंड सीमा के पास रूस का बड़ा ड्रोन हमला, बाल-बाल बचे ब्रिटेन के पूर्व PM बोरिस जॉनसन!

क्यों भारत बन रहा चीन की मजबूरी? 7 साल बाद शी जिनपिंग के दिल्ली आने की असली वजह?

5000 करोड़ के मालिक BJP विधायक शाह ने मुंबई की सड़कों पर मांगी भीख, आखिर ऐसा क्यों हुआ?

9 साल पुरानी शादी खत्म, शहडोल MP हिमाद्री सिंह और नरेंद्र मरावी का तलाक

सभी देखें

प्रतिद्वंद्विता से साझेदारी की ओर भारत-चीन, China ने BRICS के बाद कहा

असुरों और राष्ट्रविरोधियों से सावधान! गणेश पूजा के मंच से CM अधिकारी ने किस पर साधा निशाना

9 साल पुरानी शादी खत्म, शहडोल MP हिमाद्री सिंह और नरेंद्र मरावी का तलाक

CM योगी का बड़ा ऐलान, अधिवक्ताओं को 5 लाख रुपए का कैशलेस इंश्योरेंस और चैंबर सुविधाएं

लोकतंत्र की सबसे बड़ी ताकत है संवैधानिक संस्थाओं में जनता का विश्वास : CM योगी

अगला लेख