Hanuman Chalisa

बिहार में एक और बड़ा खुलासा, मेडिटेशन सेंटर में बच्चों का यौन शोषण

Updated: गुरुवार, 30 अगस्त 2018 (13:39 IST)
गया। बिहार के बहुचर्चित मुजफ्फरपुर बालिका अल्पावास गृह यौन शोषण मामले की चल रही जांच के बीच अब बोधगया के एक मेडिटेशन सेंटर में बच्चों के साथ यौन शोषण का मामला सामने आया है।
 
गया शहर के करीब दस किलोमीटर दूर ज्ञान भूमि बोधगया के मस्तपुरा में स्थित प्रज्ञा ज्योति बुद्धिस्ट नोविस स्कूल एंड मेडिटेशन सेंटर के संचालक भंते पर संस्था में पढ़ने के लिए आए बच्चों के साथ अप्राकृतिक यौनाचार करने का आरोप है। पीड़ित बच्चे असम के कारबी आंगलोंग जिले के निवासी बताए जाते हैं। 
 
पीड़ित बच्चों ने अपने साथ हो रहे कुकर्म की शिकायत जब किसी तरह परिजनों से की तो आनन-फानन में उनके परिजन बोधगया पहुंचे। परिजनों ने जब मामले की जानकारी लेनी चाही तो आरोपी भिक्षु के द्वारा सभी 15 पीड़ित बच्चों को संस्था से बाहर निकाल दिया गया। बताया जाता है कि बौद्ध भिक्षु ने संस्था से निकालते समय बच्चों को कपड़े भी नहीं दिए। किसी तरह बच्चों के परिजन उन्हें लेकर गया के विष्णुपद थाना क्षेत्र के असम भवन में पहुंचे।
 
मामले की जानकारी के बाद पुलिस उपाधीक्षक (नगर) के नेतृत्व में विष्णुपद थाना की पुलिस ने असम भवन पहुंच कर मामले की छानबीन की। मामले की गंभीरता को देखते हुए वरीय पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपी भंते को गिरफ्तार कर लिया है। गिरफ्तार भंते से पूछताछ की जा रही है। 

मुंबई में अमित शाह का बड़ा ऐलान, बोले- 2029 से पहले 21 राज्यों में लागू होगा UCC

पश्चिम बंगाल में बड़ी कार्रवाई, 252 मदरसे होंगे बंद, 100 मदरसों को थमाया नोटिस, शुभेंदु सरकार ने क्‍यों लिया यह फैसला?

अभिजीत दीपके ने खुद को बताया MP का CM, प्रदेश सरकार पर कसा तंज, शेयर किया X पर इस्तीफा, क्‍यों जताया PM मोदी का आभार?

BRICS Summit 2026: शी जिनपिंग ने ग्लोबल साउथ को मजबूत करने पर दिया जोर, पेश कीं 5 पहल

AI को लेकर क्यों छिड़ी बहस? अमोडेई की चेतावनी के समर्थन में आए मस्क और ऑल्टमैन

गुरुग्राम में 'ऑपरेशन सफेद सागर' के ग्रुप कैप्टन पर जानलेवा हमला, पार्किंग विवाद में लोहे की रॉड से फोड़ा सिर

LIVE: राजस्थान नगर निकास चुनाव में भाजपा का दबदबा, कैसा है कांग्रेस का प्रदर्शन?

गुरुग्राम की गोल्फ कोर्स रोड पर खौफनाक मंजर: महिला बाइकर का पीछा कर मारी टक्कर, कैमरे में कैद हुआ हिट-एंड-रन का वीडियो

डॉक्टरों की नई पौध तैयार कर रहा यूपी, योगी सरकार में मेडिकल शिक्षा ने पकड़ी रफ्तार

Women Asia Cup 2026: भारत ने जीता महिला एशिया कप, फिर मोहसिन नकवी से ट्रॉफी लेने से क्यों किया इनकार?

अगला लेख