Hanuman Chalisa

मेरठ में बेकाबू कंटेनर ने 16 को कुचला, पांच की मौत

Updated: गुरुवार, 30 अगस्त 2018 (12:12 IST)
मेरठ। मेरठ-दिल्ली राष्ट्रीय राजमार्ग पर एक बेकाबू पार्सल कंटेनर ने 16 लोगों को कुचल दिया जिसमें पांच लोगों की मौके पर ही मौत हो गई और 11 अन्य घायल हो गए।
 
हादसे के बाद मौके पर पहुंचे भाजपा कार्यकर्ताओं ने पुलिस पर लापरवाही का आरोप लगाते हुए जमकर हंगामा किया। वहां पहुंचे पुलिस और प्रशासन के अधिकारियों ने भाजपा कार्यकर्ताओं को समझाया और मृतकों के आश्रितों को पांच-पांच लाख रुपए तथा घायलों को दो-दो लाख रुपए सहायता राशि देने की घोषणा की। इसके बाद सभी शांति हुए।
 
पुलिस अधीक्षक नगर रणविजय सिंह ने बताया कि रात करीब साढ़े ग्यारह बजे दिल्ली की ओर से आ रहे तेज रफ्तार कंटेनर ने पहले शारदा रोड के सामने पैदल जा रहे एक व्यक्ति को कुचल दिया। हादसे के बाद भागने की कोशिश में कंटेनर चालक ने वाहन की गति और तेज कर दी।
 
उसी क्रम में उसने कुछ ही दूर जाने के बाद एक महिन्द्रा पिकअप को टक्कर मार दिया। वहां से आगे बढ़ने के बाद कंटेनर ने एक टेंपो को टक्कर मारी, जिसमें टेंपो सवार एक व्यक्ति की मौत हो गई जबकि चार अन्य घायल हो गए। वहां से भी भागने के प्रयास में कंटेनर ने डिवाइडर पर सो रहे चार अन्य लोगों को कुच दिया जिसमें से दो लोगों की मौके पर ही मौत हो गई।
 
एडीएम सिटी मुकेश चंद ने हादसे में पांच लोगों के मारे जाने और 11 लोगों के घायल होने की पुष्टि की है। घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। पुलिस इस सिलसिले में अज्ञात वाहन चालक के खिलाफ मामला दर्ज कर उसकी गिरफ्तारी के प्रयास कर रही है। (भाषा) 

Show comments

Avadh Ojha : 30-40 करोड़ लोगों को निपटा दूंगा, भगवान मुझे कभी सत्ता में मत लाना, अब सत्ता की कुर्सी से क्यों डर रहे हैं अवध ओझा

रेल यात्रियों को क्या फायदा होगा, 7 हाई-डेंसिटी रेल नेटवर्क को फोर-लेन करने की मिली मंजूरी

1.43 लाख का iPhone 14 Pro ऑर्डर किया, बॉक्स में निकला नकली चीनी फोन, अब कंपनी देगी करीब ₹1.7 लाख

ब्रिटेन में क्यों फंसे हैं विजय माल्या? भगोड़े कारोबारी ने किया बड़ा दावा

मजिस्ट्रेट की इतनी हिम्मत..? छात्र को नोटिस भेजने पर भड़के CJI, ग्रेटर नोएडा प्रशासन को लगाई कड़ी फटकार

सभी देखें

LIVE: मायावती ने भतीजे आकाश आनंद को बसपा से निकाला

बाल-बाल बचे यूक्रेन के राष्ट्रपति जेलेंस्की: मोल्दोवा में रूसी ड्रोन की चपेट में आने से बचा विमान, नॉर्वे के पीएम का चौंकाने वाला खुलासा

ईरान युद्ध से क्रूड में लगी आग, Brent 101 डॉलर पार; ट्रंप बोले- जंग खत्म होते ही घटेंगे तेल के दाम

एपल का पहला फोल्डेबल फोन iPhone Duo: पासपोर्ट जैसा साइज और मिनी आईपैड जैसी स्क्रीन, जानिए कीमत

Top News 10 September: ड्रोन से बाल-बाल बचे जेलेंस्की, Apple का फोल्डेबल iPhone लॉन्च, क्रूड 101 डॉलर पार

अगला लेख