biodatamaker
✕

DU ने दाखिले के लिए शुरू किया पोर्टल, 1 नवंबर से नया सत्र शुरू होने की उम्मीद

Updated: सोमवार, 12 सितम्बर 2022 (15:51 IST)
नई दिल्ली। दिल्ली विश्वविद्यालय (डीयू) ने शैक्षणिक वर्ष 2022-23 में स्नातक पाठ्यक्रमों में दाखिले के लिए सोमवार को सामान्य सीट आवंटन प्रणाली की सोमवार को शुरुआत की और कुलपति ने बताया कि नए सत्र के 1 नवंबर से शुरू होने की उम्मीद है। इसके साथ ही दिल्ली विश्वविद्यालय में बहुप्रतीक्षित दाखिला प्रक्रिया की शुरुआत हो गई।
 
इस साल विश्वविद्यालय में दाखिला विश्वविद्यालयीन सामान्य प्रवेश परीक्षा (सीयूईटी) के जरिए होगा। सीयूईटी के परिणाम 15 सितंबर को घोषित होने की उम्मीद है। कुलपति योगेश सिंह ने कहा कि विश्वविद्यालय में 1 नवंबर से नया शैक्षणिक सत्र शुरू होने की संभावना है।
 
उन्होंने कहा कि हम स्नातक कार्यक्रमों के लिए आज सीएसएएस (सामान्य सीट आवंटन प्रणाली) पोर्टल शुरू कर रहे हैं। यह पहला मौका है, जब हम सीयूईटी के माध्यम से प्रवेश ले रहे हैं। उन्होंने कहा कि यह पोर्टल 3 अक्टूबर तक खुला रहेगा जिससे छात्रों को वांछित स्नातक कार्यक्रम के लिए आवेदन करने की खातिर 21 दिनों का समय मिलेगा।
 
उम्मीदवारों को आवेदन करने के लिए विश्वविद्यालय की प्रवेश वेबसाइट पर जाना होगा और स्नातक कार्यक्रमों के लिए प्रवेश संबंधी लिंक पर क्लिक कर पंजीकरण करना होगा। उम्मीदवारों को सभी बुनियादी विवरण भरने होंगे तथा अंकपत्र, तस्वीर और हस्ताक्षर अपलोड करने होंगे व पंजीकरण शुल्क का भुगतान करना होगा। किसी भी उम्मीदवार को उन पाठ्यकमों का चयन करना होगा जिनमें वे दाखिला लेना चाहते हैं। दिल्ली विश्वविद्यालय द्वारा मेरिट सूची जारी की जाएगी और उसके आधार पर सीटों का आवंटन किया जाएगा।(भाषा)

Show comments

आरक्षण विरोधी आंदोलन पर पूर्ण प्रतिबंध क्यों? हाईकोर्ट ने लगाई दिल्ली पुलिस को फटकार, जानिए क्या है पूरा मामला

पहले 10 लाख जमा किए, IDA ने फिर मांगे 4 लाख रुपए, राहुल गांधी के इंदौर में आयोजन में फिर अड़चन

Hyundai BAYON India : नए SUV का डिजाइन आया सामने, H-Edge लाइटिंग ने खींचा ध्यान; जानें क्या-क्या हुआ कन्फर्म

Samsung Galaxy A18 4G लॉन्च, 50MP कैमरा और 5000mAh बैटरी के साथ आया फोन; जानें कीमत और फीचर्स

Suzuki e-Access खरीदें या नहीं? आराम, बैटरी और रेंज में दमदार, क्या कुछ कमियां भी हैं

सभी देखें

CBSE 10वीं सेकंड बोर्ड के नतीजे घोषित, कुल 96.78 फीसदी छात्र हुए उत्‍तीर्ण, यहां चेक करें अपनी मार्कशीट

क्या युवाओं का डिग्री से मोहभंग हो गया? पहली बार घटा UG कॉलेजों में एडमिशन; हैरान कर देगी वजह!

MP पुलिस में फिर होगी सीधी भर्ती, CM मोहन यादव की खिलाड़ियों को बड़ी सौगात

CBSE 12वीं के नतीजे घोषित, 85.20% स्‍टूडेंट हुए पास, लड़कियों ने फिर मारी बाजी

CBSE 12th Result 2026: 18.5 लाख छात्रों का इंतजार खत्म होने वाला, DigiLocker-UMANG पर जल्द जारी हो सकता है रिजल्ट

अगला लेख