सम्बंधित जानकारी
- एयरपोर्ट पर महंगा पड़ा मजाक, फ्लाइट में चढ़ने से रोका
- Air India कर्मचारियों के वेतन में 1 सितंबर से कटौती होगी बंद
- IndiGo : धुएं की चेतावनी के बाद इंडिगो का विमान कोलकाता हवाई अड्डे पर उतरा, DGCA करेगा जांच
- सस्ता होगा हवाई सफर! Aviation Minister ज्योतिरादित्य सिंधिया कहा- ATF की कीमतों के आधार पर होगा हवाई किराए पर लगा कैप हटाने का निर्णय
- मुंबई जा रहे विस्तारा के विमान से टकराया पक्षी, वापस पहुंचाया वाराणसी
Air India अगले 15 महीनों में अपने बेड़े में 30 विमानों को करेगी शामिल
नई दिल्ली। एयर इंडिया ने सोमवार को कहा कि वह इस साल दिसंबर से अपने बेड़े में 30 नए विमानों को शामिल करेगी जिसमें चौड़ी बॉडी वाले 5 बोइंग विमान शामिल हैं। टाटा के स्वामित्व वाली एयरलाइन अपनी घरेलू और अंतरराष्ट्रीय सेवाओं को बढ़ाना चाहती है जिसके तहत यह विस्तार किया जा रहा है।
एयरलाइन ने अगले 15 महीनों में चौड़ी बॉडी वाले 5 बोइंग विमान और पतली बॉडी वाले 25 एयरबस विमानों को शामिल करने के लिए पट्टों और आशय पत्रों पर हस्ताक्षर किए हैं। एयर इंडिया ने एक बयान में कहा कि इन नए विमानों से एयरलाइन के बेड़े में 25 प्रतिशत से अधिक की वृद्धि होगी।
ये विमान 2022 के अंत से परिचालन शुरू करेंगे। हाल के महीनों में परिचालन में वापस आने वाले संकरी बॉडी वाले 10 विमानों और चौड़ी बॉडी वाले 6 विमानों को छोड़ दें तो ये नए विमान एयर इंडिया के अधिग्रहण के बाद पहले बड़े विस्तार का प्रतीक हैं।
टाटा समूह ने इस साल इंडिया का अधिग्रहण किया था। पट्टे पर लिए जा रहे विमानों में 21 एयरबस ए320 नियो, 4 एयरबस ए321 नियो और 5 बोइंग बी777-200एलआर शामिल हैं।(भाषा)
