biodatamaker
✕

कॉमन एडमिशन टेस्ट 2019 (CAT) का परिणाम घोषित

Updated: शनिवार, 4 जनवरी 2020 (19:02 IST)
नई दिल्ली। 24 नवंबर 2019 को आयोजित हुई कॉमन एडमिशन टेस्ट 2019 (CAT) का परिणाम IIM कोझिकोड ने आज जारी कर दिया है। इस परीक्षा में कम 2 लाख से अधिक उम्मीदवार शामिल हुए थे। परीक्षा में शामिल हुए अभ्यर्थी कैट की आधिकारिक वेबसाइट iimcat.ac.in. पर जाकर अपना परीक्षा परिणाम देख सकते हैं।

कैट के आधार पर देशभर के आईआईएम और 115 गैर आईआईएम संस्थानों में दाखिला होता है। कैट 2019 परीक्षा देने वाले 2 लाख से ज्यादा कैंडिडेट्स में से 10 ने परफेक्ट 100 परसेंटाइल हासिल किया है।

100 परसेंटाइल लाने वाले सभी 10 टॉपर पुरुष हैं। सबसे ज्यादा टॉपरों की संख्या महाराष्ट्र से है। 10 में से 4 टॉपर महाराष्ट्र के हैं और बाकी 6 झारखंड, कर्नाटक, तमिलनाडु, तेलंगाना, उत्तराखंड और पश्चिम बंगाल के हैं।

कैट 2019 का आयोजन 2 शिफ्ट में किया गया था। पिछले 10 सालों में इस बार पहला मौका था, जब बड़ी संख्या में छात्रों ने परीक्षा दी। परीक्षा का आयोजन देश के 156 शहरों में 376 परीक्षा केंद्रों पर हुआ था।

ऐसे देखें कैट 2019 का परिणाम :
- सबसे पहले अभ्यर्थी को कैट की ऑफिशियल वेबसाइट iimcat.ac.in पर जाना होगा।
- इसके बाद आपको अपना यूजर नेम और पासवर्ड डालकर लॉग-इन करना होगा।
- लॉग-इन करने के बाद उम्मीदवार अपना रिजल्ट डाउनलोड कर सकते हैं।
- एडमिट कार्ड डाउनलोड करने के बाद आप इसकी हार्ड कॉपी भी निकाल सकते हैं, जो भविष्य में आपकी सहायता करेगा।

Show comments

इलेक्ट्रिक या पेट्रोल स्कूटर: रोजाना 30 KM चलाने पर किसमें होगी ज्यादा बचत? जानिए 5 साल का पूरा हिसाब

प्रेमानंदजी महाराज को क्यों है जान से खतरा, क्या आश्रम की संपत्ति विवाद का कारण, शिष्य की मौत बनी रहस्य

Nobel Prize 2026 : शैवाल से मिली रोशनी ने बदला दिमाग को समझने का तरीका, 3 वैज्ञानिकों को मेडिसिन का नोबेल

Aadhaar Card वालों के लिए बड़ी खबर, नाम में गलती है तो जान लें नया नियम, अब इन दस्तावेजों के बिना नहीं होगा अपडेट

ChatGPT Login को लेकर क्यों बढ़ी सर्च? लॉगिन नहीं हो रहा तो ये 7 तरीके तुरंत आजमाएं

सभी देखें

CBSE 10वीं सेकंड बोर्ड के नतीजे घोषित, कुल 96.78 फीसदी छात्र हुए उत्‍तीर्ण, यहां चेक करें अपनी मार्कशीट

क्या युवाओं का डिग्री से मोहभंग हो गया? पहली बार घटा UG कॉलेजों में एडमिशन; हैरान कर देगी वजह!

MP पुलिस में फिर होगी सीधी भर्ती, CM मोहन यादव की खिलाड़ियों को बड़ी सौगात

CBSE 12वीं के नतीजे घोषित, 85.20% स्‍टूडेंट हुए पास, लड़कियों ने फिर मारी बाजी

CBSE 12th Result 2026: 18.5 लाख छात्रों का इंतजार खत्म होने वाला, DigiLocker-UMANG पर जल्द जारी हो सकता है रिजल्ट

अगला लेख