सम्बंधित जानकारी
- प्रदर्शन के मद्देनजर जामिया में आज होने वाली सेमेस्टर की परीक्षा स्थगित
- मप्र में 12वीं की परीक्षाएं 2 मार्च और 10वीं की 3 मार्च से शुरू होंगी, टाइम टेबल जारी
- 2019 में आर्थिक सुस्ती ने बढ़ाई मोदी सरकार की परेशानी, 2020 में होगी बड़ी परीक्षा
- PM मोदी ने छात्रों को बताया परीक्षा के टेंशन को दूर भगाने का फॉर्मूला
- NEET 2020 : मेडिकल प्रवेश परीक्षा के लिए रजिस्ट्रेशन शुरू
CBSE 10th और 12th की परीक्षाएं 15 फरवरी से
नई दिल्ली। केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (CBSE) की कक्षा 10th और 12th की परीक्षाएं 15 फरवरी, 2020 को शुरू होगीं। बोर्ड ने मंगलवार को यह घोषणा की।
बोर्ड के अनुसार कक्षा बारहवीं की परीक्षाएं 30 मार्च को समाप्त होंगी जबकि कक्षा दसवीं की परीक्षाएं 20 मार्च को समाप्त होंगी।
परीक्षा सुबह 10.30 बजे से दोपहर 1.30 बजे तक आयोजित की जाएगी। वहीं, उत्तर पुस्तिकाएं सुबह 10 बजे छात्रों को दी जाएंगी। छात्रों को उत्तर पुस्तिका पर अपने विवरण लिखने होते हैं। सुबह 10.15 बजे छात्रों को प्रश्न पत्र वितरित किया जाएगा।
