dharma sangrah
✕

CBSE ने 9वीं और 11वीं के छात्रों की रजिस्ट्रेशन की तारीख 30 अक्टूबर तक बढ़ाई

Updated: मंगलवार, 23 अक्टूबर 2018 (14:30 IST)
नई दिल्ली। केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (सीबीएसई) ने कक्षा 9 और 11वीं के छात्रों के रजिस्ट्रेशन की अंतिम तारीख बढ़ाकर 30 अक्टूबर 2018 कर दी है। सीबीएसई से संबंद्ध सभी स्‍कूल इस तारीख तक दोनों कक्षाओं के छात्रों का रजिस्ट्रेशन बिना विलंब शुल्क के करवा सकेंगे। 31 अक्‍टूबर से विलंब शुल्‍क के साथ रजिस्ट्रेशन कराना होगा।
 
खबरों के अनुसार 30 अक्टूबर, 2018 के बाद 12 नवंबर तक स्कूली छात्रों का विलंब शुल्क के साथ रजिस्ट्रेशन हो सकेगा, लेकिन इस अवधि में प्रति छात्र 1000 रुपए देने होंगे। इसके बाद भी जो छात्र रजिस्ट्रेशन नहीं करवा पाते उन्हें रजिस्ट्रेशन कराने के लिए 13 से 20 नवंबर तक 2000 रुपए और 21 नवंबर से 28 नवंबर तक 5000 रुपए का विलंब शुल्‍क जमा करना होगा।
 
खबरों के अनुसार कक्षा 9 और 11वीं के छात्रों के रजिस्ट्रेशन की ता‍रीख इसके बाद आगे नहीं बढ़ाई जाएगी। सीबीएसई की ओर से कहा गया है कि दशहरा की छुट्टी और तितली तूफान के चलते स्कूल बंद होने से कुछ स्कूल अपने छात्रों का पंजीकरण नहीं करा पाए थे, इसलिए बोर्ड ने तारीख आगे बढ़ाई है।

Show comments

आरक्षण विरोधी आंदोलन पर पूर्ण प्रतिबंध क्यों? हाईकोर्ट ने लगाई दिल्ली पुलिस को फटकार, जानिए क्या है पूरा मामला

पहले 10 लाख जमा किए, IDA ने फिर मांगे 4 लाख रुपए, राहुल गांधी के इंदौर में आयोजन में फिर अड़चन

Hyundai BAYON India : नए SUV का डिजाइन आया सामने, H-Edge लाइटिंग ने खींचा ध्यान; जानें क्या-क्या हुआ कन्फर्म

Samsung Galaxy A18 4G लॉन्च, 50MP कैमरा और 5000mAh बैटरी के साथ आया फोन; जानें कीमत और फीचर्स

Suzuki e-Access खरीदें या नहीं? आराम, बैटरी और रेंज में दमदार, क्या कुछ कमियां भी हैं

सभी देखें

CBSE 10वीं सेकंड बोर्ड के नतीजे घोषित, कुल 96.78 फीसदी छात्र हुए उत्‍तीर्ण, यहां चेक करें अपनी मार्कशीट

क्या युवाओं का डिग्री से मोहभंग हो गया? पहली बार घटा UG कॉलेजों में एडमिशन; हैरान कर देगी वजह!

MP पुलिस में फिर होगी सीधी भर्ती, CM मोहन यादव की खिलाड़ियों को बड़ी सौगात

CBSE 12वीं के नतीजे घोषित, 85.20% स्‍टूडेंट हुए पास, लड़कियों ने फिर मारी बाजी

CBSE 12th Result 2026: 18.5 लाख छात्रों का इंतजार खत्म होने वाला, DigiLocker-UMANG पर जल्द जारी हो सकता है रिजल्ट

अगला लेख