Last Modified: मास्को ,
गुरुवार, 6 मई 2010 (14:39 IST)
रूसी कंपनी और भारतीय व्यापारियों में करार
रूस की हीरा उत्पादक कंपनी अल्रोसा ने भारत में हीरा तराशने वाली कंपनियों रोजी ब्लू, डायमंड इंडिया और रतिलाल बेचारलाल एंड संस के साथ 49 करोड़ डॉलर का करार किया है। करार के तहत अल्रोसा वर्तमान बाजार मूल्य पर भारतीय कंपनियों को कच्चे हीरे की आपूर्ति करेगी।
करार के तहत निर्यात किए जाने वाले हीरों की रेंज और कीमत में तिमाही आधार पर संशोधन हो सकता है। साथ ही इसमें कच्चे हीरे की आपूर्ति को बढ़ाए जाने का प्रावधान भी रखा गया है।
अल्रोसा ने 2009 में भारत की हीरा तराशने वाली कंपनियों को 50 करोड़ डॉलर मूल्य के कच्चे हीरों की आपूर्ति की थी। यह कंपनी के कुल निर्यात का 50 फीसद है।
अल्रोसा दुनिया की सबसे बड़ी हीरा कंपनी है। दुनिया में हीरे के कुल उत्पादन में अल्रोसा की हिस्सेदारी 25 प्रतिशत है। (भाषा)