ganesh chaturthi

अमेरिका में बैंकिंग संकट, रिपब्लिक फ‌र्स्ट बैंक डूबा

Updated: रविवार, 28 अप्रैल 2024 (11:36 IST)
USA banking crisis : अमेरिका में बैंकिंग संकट उस समय बढ़ गया जब रिपब्लिक फर्स्ट नामक एक बैंक डूब गया। बैंकिंग रेगुलेटर फेडरल डिपॉजिट इंश्योरेंस कॉरपोरेशन (FDIC) ने बैंक की संपत्ति जब्त कर ली है। यह 2024 में डूबने वाला पहला अमेरिकी बैंक है। एफडीआईसी ने एक बयान जारी कर कहा कि बैंक के ग्राहक चेक या एटीएम के जरिए लेन देन कर सकते हैं।
 
उल्लेखनीय है कि 2023 में अमेरिका में बैंकिंग संकट की वजह से 5 बैंक पूरी तरह से डूब गए थे। इसके बाद से ही अमेरिका में कई और बैंक तनाव का सामना कर रहे हैं। रिपब्लिक फर्स्ट बैंक ने भी 2023 में नौकरियों में कटौती की थी। साथ ही बैंक संपत्ति गिरवी रखकर कर्ज देने वाले कारोबार से बाहर निकल गया था।
 
एफडीआईसी ने रिपब्लिक फर्स्ट बैंक को फुल्टन बैंक को बेच दिया है। रिपब्लिक बैंक की 32 शाखाएं न्यूयॉर्क, न्यूजर्सी और पेंसिलवेनिया में हैं। ये सभी शाखाएं अब फुल्टन बैंक की ब्रांच के रूप में कार्य करेगी।
 
 
वॉल स्ट्रीट जर्नल की एक रिपोर्ट के अनुसार, रिपब्लिक फ‌र्स्ट बैंक ने पिछले वर्ष निवेशकों के एक समूह से निवेश को लेकर बातचीत शुरू की थी। लेकिन इस वर्ष फरवरी में यह बातचीत विफल हो गई थी। 
Edited by : Nrapendra Gupta 
लेखक के बारे में
वेबदुनिया न्यूज डेस्क
वेबदुनिया न्यूज़ डेस्क पर हमारे स्ट्रिंगर्स, विश्वसनीय स्रोतों और अनुभवी पत्रकारों द्वारा तैयार की गई ग्राउंड रिपोर्ट्स, स्पेशल रिपोर्ट्स, साक्षात्कार तथा रीयल-टाइम अपडेट्स को वरिष्ठ संपादकों द्वारा सावधानीपूर्वक जांच-परख कर प्रकाशित किया जाता है।.... और पढ़ें

Show comments

TRAI का नया नियम : अब सिर्फ कॉलिंग और SMS के लिए भी मिलेगा 30 दिन तक का रिचार्ज प्लान, यूजर्स का कैसे होगा फायदा

CEC पर भड़कीं ममता, कहा- ज्ञानेश को गिरफ्तार करो, बंगाल समेत अन्य राज्यों में फिर से हों चुनाव

Honda QC3 Electric Scooter : होंडा का सस्ता स्कूटर खरीदना किसके लिए फायदेमंद, पढ़िए पूरी जानकारी

Election Commission SIR विवाद : चुनाव आयोग ने क्यों दी सफाई, किस मामले को लेकर मचा है घमासान, केजरीवाल बोले- ज्ञानेश कुमार पर चले देशद्रोह का केस

यूपीआई लेनदेन पर एमडीआर शुल्क से फोन-पे और गूगल-पे को फायदा कैसे?

सभी देखें

TRAI का नया नियम : अब सिर्फ कॉलिंग और SMS के लिए भी मिलेगा 30 दिन तक का रिचार्ज प्लान, यूजर्स का कैसे होगा फायदा

इंदौर के पाटनीपुरा पर गिरा होर्डिंग, वाहन के टकराने से हुआ हादसा, बाल-बाल बचे लोग

CEC पर भड़कीं ममता, कहा- ज्ञानेश को गिरफ्तार करो, बंगाल समेत अन्य राज्यों में फिर से हों चुनाव

Honda QC3 Electric Scooter : होंडा का सस्ता स्कूटर खरीदना किसके लिए फायदेमंद, पढ़िए पूरी जानकारी

Asian Games में देवास के जय मीणा ने सॉफ्ट टेनिस में कांस्य पदक जीतकर रचा इतिहास

अगला लेख