Hanuman Chalisa

क्या विदेशी मुद्रा भंडार बढ़ने से बढ़ रही है मुद्रास्फीति?

Updated: रविवार, 27 अगस्त 2017 (15:53 IST)
मुंबई। भारतीय रिजर्व बैंक का विदेशी मुद्रा भंडार बढ़ रहा है और यह 400 अरब डॉलर के आंकड़े के करीब है, पर इसके कारण तंत्र में नकदी बढ़ने से रिजर्व बैंक गवर्नर उर्जित पटेल के समक्ष स्थिति पेचीदी बन रही है और उनके लिए मुद्रास्फीति कम होने बाद भी नीतिगत ब्याज दर कम करना कठिन हो सकता है। ट्रेजरी अधिकारियों के अनुसार देश का विदेशी मुद्रा भंडार 400 अरब डॉलर के आंकड़े के करीब है। 
 
विश्लेषकों का मानना है कि यह सितंबर के पहले सप्ताह में 400 अरब डॉलर के ऊपर हो जाएगा। इससे अधिक वृहद आर्थिक स्थिरता आएगी, क्योंकि विदेशी मुद्रा भंडार 12 महीने के आयात के लिए पर्याप्त होगा लेकिन इससे मुद्रास्फीति कुछ बढ़ सकती है। 
 
जब पटेल ने गत वर्ष 5 सितंबर को गवर्नर का पदभार संभाला था, उस समय (2 सितंबर 2016) को विदेशी मुद्रा भंडार 367.76 अरब डॉलर था। पिछले 11 माह में विदेशी मुद्रा भंडार शुद्ध रूप से 25.84 अरब डॉलर बढ़ा है। इस साल 11 अगस्त को विदेशी मुद्रा भंडार 393.61 अरब डॉलर के स्तर पर था। 
 
पटेल ने 5 सितंबर 2016 को गवर्नर का पद संभाला था। इन 11 महीनों में इसमें 25.846 अरब डॉलर का इजाफा हुआ है। गत 11 अगस्त को विदेशी मुद्रा भंडार 393.612 अरब डॉलर था।
 
एक सार्वजनिक क्षेत्र के बैंक के ट्रेजरी प्रमुख ने कहा 
कि विदेशी मुद्रा भंडार बढ़ रहा है, क्योंकि केंद्रीय बैंक बाजार में रुपए बेचकर डॉलर जुटा रहा है। तरलता पहले ही ज्यादा है उसमें और बढ़ोतरी होने से मुद्रास्फीतिक दबाव बढ़ सकता है। (भाषा) 
Show comments

Dabur के शहद, घी और तेल पर बड़ा एक्शन! FSSAI ने ‘100%’ दावे वाले कई प्रोडक्ट्स की बिक्री रोकी

Air India Flight Turbulence : Phuket-Delhi फ्लाइट में अचानक 300 फुट नीचे गिरा विमान, 14 यात्री और क्रू घायल, फ्लाइट में Seat Belt क्यों जरूरी है?

Tata की इलेक्ट्रिक कारों पर मिल रहा बड़ा डिस्काउंट, Curvv EV पर 3 लाख से ज्यादा का फायदा

PoK का सच दिखाया तो भड़का पाकिस्तान! 'अल जजीरा' पर कसा शिकंजा, जानिए क्या है PoK की हकीकत

iPhone 16 पर बड़ी डील, 67,900 रुपए वाला फोन 40,612 रुपए में खरीदने का मौका, ऐसे मिलेगा डिस्काउंट

सभी देखें

मध्य प्रदेश में बस सफर हुआ महंगा, 2 रुपए प्रति किलोमीटर से देना होगा किराया

गुजरात में चांदीपुरा वायरस का कहर : 184 संदिग्ध मामले, 22 बच्चों की मौत से उत्तर गुजरात और सौराष्ट्र में दहशत

Meta CEO Mark Zuckerberg ने भारत से मांगी माफी, 5-6 घंटे तक Facebook से हटाया गया था PM Modi का वीडियो

दतिया उपचुनाव के बाद कांग्रेस का बड़ा संगठनात्मक फैसला, 40 से अधिक विभाग और प्रकोष्ठ भंग

E20 Petrol : क्या सरकार ला रही है Flex-Fuel वाहनों के लिए नई पॉलिसी? सरकार ने दिया बड़ा अपडेट

अगला लेख