sundarkand

खुलासा! बाबा के इलाके में चलती थी अलग मुद्रा प्रणाली

Updated: रविवार, 27 अगस्त 2017 (15:12 IST)
सिरसा। सिरसा में डेरा सच्चा सौदा के मुख्यालय में पंथ प्रमुख गुरमीत राम रहीम सिंह के अनुयायी, जो वहां दुकानों का संचालन करते थे, वे ग्राहकों को छुट्टे देने के लिए अलग मुद्रा प्रणाली चलाते थे।
 
डेरा परिसर के भीतर और इर्द-गिर्द स्थित इन दुकानों पर नाम के प्रारंभ में ‘सच’ लिखा होता था। ग्राहक यदि भारतीय करंसी में खुल्ले नहीं दे पाते तो दुकानदार इनके बदले 5 और 10 रुपए के प्लास्टिक के सिक्के या टोकन उन्हें दिया करते थे। इन सिक्कों पर लिखा होता था- ‘धन-धन सतगुरु तेरा ही आसरा, डेरा सच्चा सौदा सिरसा’। इनका इस्तेमाल ग्राहक बाद में ‘सच’ दुकानों से सामान खरीदने में कर सकते थे।
 
डेरा परिसर करीब 1,000 एकड़ इलाके में फैला है। इसकी अपनी टाउनशिप है, अपने स्कूल हैं, खेलगांव, अस्पताल और सिनेमा हॉल भी हैं। डेरा मुख्यालय के इर्द-गिर्द के दुकानदार ‘सच दुकानें’ चलाते थे उनके पास अलग-अलग कलर कोड के प्लास्टिक के सिक्के होते थे।
 
डेरा प्रमुख को सीबीआई अदालत द्वारा बलात्कार मामले में दोषी करार दिए जाने के बाद डेरा मुख्यालय के इर्द-गिर्द हालात का जायजा लेने सिरसा पहुंचे कुछ संवाददाताओं को भी भारतीय करंसी के स्थान पर ऐसे प्लास्टिक के सिक्के दिए गए। (भाषा)

क्‍यों नहीं हटे उज्‍जैन के खड़े हनुमान, चमत्‍कार या कुछ और, क्‍या है रील्‍स और वीडियो की हकीकत?

BRICS Summit 2026 : BRICS समिट के लिए भारत आएंगे रूसी राष्ट्रपति पुतिन, 11 सितंबर को PM मोदी के साथ होगी द्विपक्षीय बैठक, इन मुद्दों पर होगी चर्चा

Apple Event 2026 : iPhone 18 से Foldable iPhone Ultra तक, जानिए 'Surprise and Shine' इवेंट में क्या-क्या होगा

2026 Maruti Baleno Facelift , ₹6.10 लाख से शुरू कीमत, नया इंजन और Level-2 ADAS जैसे धांसू सेफ्टी फीचर्स

‘नाराज फूफा जी चिल्लाएंगे- ट्रक वालों का क्या होगा?’ PM मोदी का तंज, फ्रेट कॉरिडोर पर गिनाईं उपलब्धियां

ब्रिटेन में क्यों फंसे हैं विजय माल्या? भगोड़े कारोबारी ने किया बड़ा दावा

मजिस्ट्रेट की इतनी हिम्मत..? छात्र को नोटिस भेजने पर भड़के CJI, ग्रेटर नोएडा प्रशासन को लगाई कड़ी फटकार

सुप्रीम कोर्ट का सवाल, क्या अब नए खेल कानून के दायरे में आएंगे बीसीसीआई और राज्य क्रिकेट संघ?

उज्‍जैन के खड़े हनुमानजी के सामने सारी तकनीकें ध्‍वस्‍त, अब IIT इंदौर बताएगा क्‍या है वजह, कैसे विस्‍थापित होगी प्रतिमा?

डोनाल्ड ट्रंप की नीतियों से क्यों नाराज हैं भारतीय-अमेरिकी? मिडटर्म इलेक्शन पर दिखेगा असर

अगला लेख