shradh paksha
✕

स्मार्ट ई-स्कूटर ‘फ्लो’ का प्रोटोटाइप पेश

Updated: गुरुवार, 2 नवंबर 2017 (22:10 IST)
नई दिल्ली। टवेंटी टू मोटर्स ने अपने स्मार्ट इलेक्ट्रिक स्कूटर ‘फ्लो’ का प्रोटोटाइप आज पेश किया। कंपनी इस स्कूटर को अगले साल शुरू में बाजार में उतार सकती है।
 
कंपनी के अनुसार इस स्कूटर में लिथियम आयन बैटरी लगी है, जिसे दो घंटे में ही चार्ज कर 80 किलोमीटर तक की दूरी तय की जा सकती है। इस इलेक्ट्रिक स्कूटर में कई ऐसे कनेक्टेड ​फीचर हैं, जिनकी मदद से उपयोक्ता दूरी से भी वाहन के प्रदर्शन पर निगाह रख सकता है।
 
टवेंटी टू मोटर्स के सीईओ व सह संस्थापक प्रवीण खारब ने कहा ‘हमने भिवाड़ी में कारखाना लगाया है, जिसकी क्षमता 300 इकाई प्रतिदिन है। पेशकश के पहले ही साल हम 50,000 स्कूटर बेचने का लक्ष्य लेकर चल रहे हैं।’ 
 
उन्होंने कहा कि कंपनी स्कूटर की पहली खेप अगले साल शुरू में आएगी। इसके बाद वह इसका उत्पादन बढ़ाने पर विचार करेगी। स्कूटर में दो बैटरी का विकल्प होगा और यह 60 किलोमीटर प्रति घंटा तक की रफ्तार पकड़ सकता है। खारब ने कहा कि स्कूटर की कीमत 65000-70000 रुपए रखे जाने की संभावना है। (भाषा) 

Show comments

Tata की इस कार पर 3 लाख से ज्यादा डिस्काउंट, पुरानी गाड़ियों पर मिल रहा बड़ा फायदा, Harrier EV भी सस्ती

China : लद्दाख को लेकर चीन की कुटिल करतूत, बताया भारत का अवैध कब्जा, 28 जगहों के नाम बदलने पर भड़का

Electric Scooter : सस्ते इलेक्ट्रिक स्कूटर के साथ रोजाना का सफर होगा आसान, मिलेगी 130 KM की रेंज, जान लीजिए दूसरे फीचर्स

Vande Bharat Sleeper Train : अब 24 कोच वाली ट्रेन में होगा सफर, 1,224 यात्रियों को मिलेगी जगह, जानिए हॉट शॉवर और पैंट्री समेत सभी सुविधाएं

एस. जयशंकर ने क्यों दी '4F संकट' की चेतावनी? जानिए इंदिरा गांधी ने 1966 में भारत को ऐसे ही संकट से कैसे निकाला था

सभी देखें

MP में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल, सुखबीर सिंह बने CM के प्रमुख सचिव, कई जिलों के कलेक्टर बदले

गर्भवती पत्रकार ने राहुल गांधी पर लगाए गंभीर आरोप, मेरा हाथ पकड़ा, मुझे धक्का दिया

2029 में फिर करारी हार के लिए रहें तैयार, अमित शाह की राहुल गांधी को चुनौती, SIR विरोध पर भी साधा निशाना

बिहार के हाजीपुर में गंगा नदी में पलटी नाव, 11 की मौत, 15 से 20 लोग सवार थे

Mamata Banerjee : ममता बनर्जी पर हमले की कोशिश, TMC का दावा- चाकू छिपाकर लाई थी महिला

अगला लेख