1. समाचार
  2. व्यापार
  3. समाचार
  4. Silver Price Hits Record Rs 2 Lakh

Silver Price : चांदी 2 लाख 5000 के पार पहुंची, जानिए क्या रहे Gold के दाम

silver
देश की राजधानी में बुधवार को चांदी की कीमतों में जोरदार उछाल दर्ज किया गया। ऑल इंडिया सर्राफा एसोसिएशन के मुताबिक घरेलू और वैश्विक बाजारों में मजबूत मांग के चलते चांदी के भाव 7,300 रुपए बढ़कर पहली बार 2 लाख रुपए प्रति किलोग्राम के स्तर को पार कर गए। विदेशी बाजारों में स्पॉट सिल्वर ने भी नया इतिहास रच दिया। चांदी पहली बार 66 डॉलर प्रति औंस के पार पहुंची।
इसमें 2.77 डॉलर यानी 4.35 प्रतिशत की तेजी आई और यह 66.52 डॉलर प्रति औंस के नए रिकॉर्ड स्तर पर पहुंच गई।  बुधवार को चांदी 2,05,800 रुपये प्रति किलोग्राम पर कारोबार करती दिखी जबकि पिछले कारोबारी सत्र में इसका बंद भाव 1,98,500 रुपए प्रति किलोग्राम था।
स्थानीय सर्राफा बाजार में सोने की कीमतों में भी तेजी देखी गई। सोना 600 रुपए चढ़कर 1,36,500 रुपए प्रति 10 ग्राम (सभी करों सहित) पर पहुंच गया, जो इससे पहले 1,35,900 रुपए  प्रति 10 ग्राम पर बंद हुआ था। अंतरराष्ट्रीय बाजारों की बात करें तो स्पॉट गोल्ड 18.59 डॉलर यानी 0.43 प्रतिशत की बढ़त के साथ 4,321.06 डॉलर प्रति औंस पर पहुंच गया।  Edited by : Sudhir Sharma 
लेखक के बारे में
वेबदुनिया न्यूज डेस्क
वेबदुनिया न्यूज़ डेस्क पर हमारे स्ट्रिंगर्स, विश्वसनीय स्रोतों और अनुभवी पत्रकारों द्वारा तैयार की गई ग्राउंड रिपोर्ट्स, स्पेशल रिपोर्ट्स, साक्षात्कार तथा रीयल-टाइम अपडेट्स को वरिष्ठ संपादकों द्वारा सावधानीपूर्वक जांच-परख कर प्रकाशित किया जाता है।.... और पढ़ें
अगला लेख
Bharat Taxi : महंगे किराए से राहत, जनवरी से चलेगी भारत टैक्सी, Ola और Uber की उड़ेगी नींद