गुरुवार, 26 मार्च 2026
  1. समाचार
  2. ऑटो मोबाइल
  3. समाचार
  4. Bharat Taxi to roll out in Delhi from January 1
Last Modified: नई दिल्ली , बुधवार, 17 दिसंबर 2025 (16:39 IST)

Bharat Taxi : महंगे किराए से राहत, जनवरी से चलेगी भारत टैक्सी, Ola और Uber की उड़ेगी नींद

Bharat Taxi App
अगर आप किराए की टैक्सी से सफर करते हैं और ऊंचे किराए से परेशान हैं तो आपके लिए यह खुशखबर है। 1 जनवरी 2026 से भारत टैक्‍सी की सेवा मिलने जा रही है। सरकारी टैक्‍सी सेवा है और ये केंद्र सरकार के सहकारिता मंत्रालय की ओर से शुरू की जा रही है। हालांकि इसे अभी राजधानी दिल्ली में शुरू किया जा रहा है। 1 जनवरी से अपने मोबाइल में भारत टैक्सी का ऐप डाउनलोड करके टैक्सी बुक करवा सकेंगे। भारत टैक्‍सी अभी ट्रायल फेज में है।
लोगों को मिलेगा फायदा
दिल्ली और एनसीआर जैसे शहरों में भारत टैक्‍सी के प्रयोग से ओला, उबर और रैपिडो का एकाधिकार खत्म और प्रतियोगिता बढ़ेगी। इससे राइड की कीमतों पर असर दिखाई देगा। भारत टैक्‍सी के आने से संभवत: अब राइड के लिए कम राशि चुकानी होगी। माना जा रहा है कि भारत टैक्‍सी ऐप, दूसरे ऐप्‍स की तुलना में सस्‍ती राइड्स देगा।
ऑटो, कार और बाइक तीनों सुविधाएं मिलेंगी
दिल्ली और राजकोट में इसकी टेस्‍ट‍िंग चल रही है। देश की राजधानी के बाद इसे गुजरात के राजकोट में शुरू करने की योजना है।  मीडिया खबरों के मुताबिक दिल्ली में 56000 से अधिक ड्राइवरों ने भारत टैक्‍सी के लिए रजिस्ट्रेशन कराया है। 
 
रोजाना कैब सुविधा लेने वालों को संभालने के लिए भारत टैक्‍सी ऐप के पास पर्याप्‍त वाहन होंगे। इस ऐप पर आपको ऑटो, कार और बाइक तीनों सुविधाएं मिलेंगी। Bharat Taxi में ड्राइवरों को 80% से भी अधिक किराया मिलने का दावा किया गया है। Edited by : Sudhir Sharma 
ये भी पढ़ें
Silver Price : चांदी 2 लाख 5000 के पार पहुंची, जानिए क्या रहे Gold के दाम