सम्बंधित जानकारी
- Ethanol petrol : इथेनॉल फ्यूल से नई-पुरानी गाड़ियों को कितनी परेशानी, नितिन गडकरी ने लोकसभा में क्या कहा, किसे हो रहा है फायदा
- putin india visit : व्लादिमीर पुतिन की कार ऑरस सेनट, डोनाल्ड ट्रंप की द बीस्ट, किसमें कितना दम
- Mahindra की गाड़ियों में Samsung स्मार्टफोन कार की चाबी के रूप में होगा Use
- जैन समाज के लोगों ने एक साथ खरीदी 186 लक्जरी कारें, मिला 21.22 करोड़ का डिस्काउंट
- EV, बैटरी सब्सिडी से क्यों चिढ़ा चीन, भारत की WTO में की शिकायत, जानिए क्या है पूरा मामला
E-Vehicle पर टोल होगा माफ, सरकार ने दी बड़ी खुशखबरी, लौटाई जाएगी वसूली गई राशि
अगर आपके पास ई व्हीकल तो आपके लिए बड़ी खुशखबर है। लेकिन यह सिर्फ महाराष्ट्र राज्य के लिए है। विधानसभा अध्यक्ष राहुल नार्वेकर ने बुधवार को सदन में निर्देश दिया कि राज्य के सभी ई-वाहनों को दी गई टोल माफी को 8 दिनों के भीतर लागू किया जाए। जिन वाहनों से पहले ही टोल वसूली जा चुकी है, उस राशि को वापस करने की कार्रवाई भी तुरंत की जाए।
महाराष्ट्र सरकार ने एक नीति बनाई है जिसके मुताबिक, इलेक्ट्रिक वाहनों का टोल नहीं लगेगा। लेकिन ऐसी शिकायतें आई हैं कि टोल बूथ पर अभी भी टोल वसूली की जा रही है।
विषय पर जवाब देते हुए प्रभारी मंत्री दादा भुसे ने माना कि टोल माफी लागू करने में तकनीकी कारणों से तीन महीने की देरी हुई है। उन्होंने आश्वासन दिया कि प्रणाली में आवश्यक सुधार जल्द ही किए जाएंगे। विधानसभा में हुई इस चर्चा के बाद उम्मीद की जा रही है कि राज्य में ई-वाहन उपयोगकर्ताओं को जल्द ही टोल माफी का प्रत्यक्ष लाभ मिलने लगेगा। Edited by : Sudhir Sharma
