सम्बंधित जानकारी
- Ola, Uber, Rapido से कैसे सस्ती रहेगी Bharat Taxi, जानिए पूरी जानकारी
- क्यों टल गई SUV Tekton की लॉन्चिंग टली, Kia Seltos, Hyundai Creta और Maruti Grand Vitara को देगी टक्कर
- बजट 2026 के ऐलानों से क्या सस्ती होंगी कारें, जानिए ग्राहकों को कितना फायदा मिलेगा
- Union Budget 2026-27 : क्या इलेक्ट्रिक गाड़ियां होंगी सस्ती, निर्मला सीतारमण के बजट में ऑटो सेक्टर को क्या मिला
- Budget 2026 : क्या सस्ती होंगी EV कारें, ऑटो इंडस्ट्री की उम्मीदों को कैसे पूरा कर पाएंगी वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण
बाजार में धमाका : बजाज-ट्रायम्फ ला रहे हैं 350cc की नई रेंज, कम टैक्स के कारण कीमत रहेगी बहुत कम
भारत के टू-व्हीलर बाजार में बजाज और ट्रायम्फ (Bajaj-Triumph) की साझेदारी एक नए रोमांचक अध्याय की शुरुआत करने जा रही है। बजाज ऑटो के मैनेजिंग डायरेक्टर राजीव बजाज ने आधिकारिक पुष्टि की है कि कंपनी इस साल अप्रैल में ट्रायम्फ की 350cc मोटरसाइकिलों की एक नई रेंज लॉन्च करने के लिए पूरी तरह तैयार है।
यह रणनीतिक फैसला सरकार के संशोधित GST ढांचे को देखते हुए लिया गया है, जो सीधे तौर पर ग्राहकों की जेब पर पड़ने वाले बोझ को कम करेगा।
350cc से कम क्यों? GST का गणित समझिए
इस बदलाव के पीछे सबसे बड़ा कारण टैक्स है। नए GST 2.0 स्ट्रक्चर के तहत, 350cc से अधिक क्षमता वाली मोटरसाइकिलों पर भारी-भरकम 40 प्रतिशत टैक्स लगता है। वहीं, इंजन क्षमता को 350cc की सीमा के नीचे रखने पर यह टैक्स घटकर मात्र 18 प्रतिशत रह जाता है। इस टैक्स कटौती का सीधा फायदा कंपनी ग्राहकों को 'एग्रेसिव प्राइसिंग' (आक्रामक कीमतों) के रूप में देगी।
वर्तमान में ट्रायम्फ की स्थानीय स्तर पर निर्मित रेंज (Speed 400, Scrambler 400 X और Thruxton 400) 399cc प्लेटफॉर्म पर आधारित है, जिससे ये ऊंचे टैक्स स्लैब में आती हैं। आगामी 350cc मॉडल इस गैप को भरेंगे।
इंजन में क्या होगा खास?
हालांकि तकनीकी जानकारी अभी गुप्त रखी गई है, लेकिन माना जा रहा है कि नई बाइक्स मौजूदा 399cc लिक्विड-कूल्ड इंजन का ही छोटा रूप होंगी। बजाज और ट्रायम्फ इसके 'बोर' या 'स्ट्रोक' में बदलाव कर इंजन क्षमता घटा सकते हैं।
परफॉरमेंस: यह सिर्फ इंजन छोटा करना भर नहीं होगा; ट्रायम्फ के सिग्नेचर 'पंच' और स्मूथनेस को बरकरार रखने के लिए इसकी पावर डिलीवरी और गियरिंग को फिर से ट्यून किया जाएगा।
अनुभव: कंपनी पहले भी दिखा चुकी है कि वह एक ही प्लेटफॉर्म पर अलग-अलग तरह की बाइक्स को बखूबी निखार सकती है।
मौजूदा 400cc लाइन-अप का क्या होगा?
बाजार में यह चर्चा तेज है कि क्या मौजूदा 400cc मॉडल भारत में बिकना बंद हो जाएंगे? जानकारों का मानना है कि 400cc रेंज को मुख्य रूप से एक्सपोर्ट (निर्यात) के लिए रखा जा सकता है, जबकि भारतीय बाजार के लिए 350cc मॉडल को प्राथमिकता दी जाएगी ताकि कीमतें प्रतिस्पर्धी बनी रहें। Edited by : Sudhir Sharma
