Daily Horoscope
✕

निवेशकों को बड़ा झटका, डूबे पांच लाख करोड़...

Updated: मंगलवार, 6 फ़रवरी 2018 (11:33 IST)
नई दिल्ली। बजट प्रस्तावों पर चिंता तथा वैश्विक स्तर पर चले बिकवाली के दौर से शेयर बाजारों में जोरदार गिरावट का सिलसिला मंगलवार को भी जारी रहा। बंबई शेयर बाजार का सेंसेक्स मंगलवार को 1200 अंकों की गिरावट के साथ खुला। निफ्टी में भी आज सुबह भारी गिरावट देखी गई। बाजार में पिछले दो दिनों से जारी गिरावट से निवेशकों को पांच लाख करोड़ से ज्यादा का नुकसान हो चुका है। 
 
सोमवार को भी सेंसेक्स में भारी गिरावट देखी गई थी। इससे पहले शुक्रवार को बाजार 840 अंक नीचे आया था। इन दो दिनों में निवेशकों की पांच लाख करोड़ रुपए से अधिक की पूंजी डूब गई। एक फरवरी को बजट पेश होने के बाद दो सत्रो में 30 शेयरों वाला सेंसेक्स 1,150 अंक टूट चुका है। सेंसेक्स 309.59 अंक या 0.88 प्रतिशत के नुकसान से 34,757.16 अंक पर आ गया।
 
इससे पहले शुक्रवार को सेंसेक्स 839.91 अंक या 2.34 प्रतिशत टूटा था। बिकवाली के दौर के बीच दो दिन में बंबई शेयर बाजार की सूचीबद्ध कंपनियों का बाजार पूंजीकरण 5,04,253 करोड़ रुपए घटकर 1,47,95,747 करोड़ रुपए पर आ गया। (भाषा) 

Show comments

Gold Price : सस्ता हुआ सोना, 10 दिन में 10000 रुपए टूटा, क्या अभी खरीदना सही या और गिरेंगे दाम?

Donald trump के लिए शी जिनपिंग ने तोड़ा प्रोटोकाल, क्‍या है यह निकटता जताने के मायने?

GitHub Copilot यूजर्स के लिए खुशखबरी! अब मिलेंगे OpenAI के GPT-6.2 Astra और Sol मॉडल, कोडिंग का काम होगा आसान

Hyundai Verna को Bharat NCAP क्रैश टेस्ट में मिली 5-स्टार सेफ्टी रेटिंग, एडल्ट और चाइल्ड सेफ्टी में किया शानदार प्रदर्शन

इस्‍तीफे के बाद Nvidia के पूर्व CEO जेनसन हुआंग का परिवार के लिए भावुक संदेश, कहा- मेरी बाकी जिंदगी...

सभी देखें

नोएडा में बनेगा IIT कानपुर का डीप टेक यू-हब, 281 करोड़ रुपए से बदलेगी यूपी के स्टार्टअप्स की तस्वीर

ढाका समेत बांग्लादेश के 28 जिलों में भड़की हिंसा, मोहम्मद यूनुस के पैतृक घर को लगाई आग

LIVE: जिनपिंग से मिले ट्रंप और पुतिन

कहां है चक्रवात अकवान, क्या है इसकी रफ्तार, आंध्र तट से कब टकराएगा?

चुनाव का बहिष्कार नहीं, खामियां उजागर करना ही रणनीति, शिकागो विश्वविद्यालय में बोले राहुल गांधी

अगला लेख