Daily Horoscope
✕

सेंसेक्स 190 अंक टूटा, निफ्टी में भी गिरावट

Updated: मंगलवार, 12 मई 2020 (18:58 IST)
मुंबई। बंबई शेयर बाजार का सेंसेक्स मंगलवार को 190 अंक से अधिक की गिरावट के साथ 31,371.12 अंक पर बंद हुआ। एशिया के अन्य बाजारों में नरम रुख के बीच सूचकांक में अच्छा वजन रखने वाले रिलायंस इंडस्टीज के शेयर में गिरावट के साथ बाजार नीचे आया। वैश्विक निवेशक इस बात से आशंकित हैं कि कोरोना वायरस संक्रमण में एक बार फिर से तेजी आ सकती है।
 
कारोबार के दौरान 30 शेयरों पर आधारित सेंसेक्स एक समय 716 अंक तक नीचे चला गया था। हालांकि बाद में इसमें कुछ सुधार आया, लेकिन इसके बावजूद 190.10 अंक यानी 0.60 प्रतिशत टूटकर 31,371.12 अंक पर बंद हुआ। इसी प्रकार एनएसई निफ्टी 42.65 अंक यानी 0.46 प्रतिशत की गिरावट के साथ 9,196.55 अंक पर बंद हुआ। 
 
सेंसेक्स के शेयरों में सर्वाधिक नुकसान में रिलायंस इंडस्ट्रीज का शेयर रहा। इसमें 6 प्रतिशत से अधिक की गिरावट आई। इसके अलावा एशियन पेंट्स, कोटक बैंक, एचयूएल, एचडीएफसी बैंक ओर ओएनजीसी के शेयर भी नीचे आए, वहीं दूसरी तरफ एनटीपीसी, भारती एयरटेल, आईटीसी और इंडसइंड बैंक तथा पावर ग्रिड लाभ में रहीं।
 
कारोबारियों के अनुसार कोरोना वायरस संक्रमण का मामला फिर से तेजी पकड़ने की आशंका से निवेशकों की धारणा पर असर पड़ा। इससे वैश्विक बाजारों में नरम रुख देखने को मिला।
 
चीन के वुहान में कई सप्ताह तक कोई नया मामला नहीं आने के बाद अब वहां पिछले दो दिनों में संक्रमण के छह नए मामले आए हैं।

दक्षिण कोरिया ने एक महीने से भी अधिक समय में नए मामलों में अब तक की सबसे बड़ी तेजी की घोषणा की है। इस रिपोर्ट के बाद शंघाई, हांगकांग, तोक्यो और सोल गिरावट के साथ बंद हुए।  यूरोप के प्रमुख शेयर बाजारों में शुरुआती कारोबार में मिला-जुला रुख देखने को मिला।  (भाषा)

Show comments

अंकिता भंडारी हत्याकांड: तीनों दोषियों को उम्रकैद, उत्तराखंड पुलिस ने बताया कैसे 88 दिन में पूरी हुई जांच

Toyota Glanza Facelift : टोयोटा की सस्ती कार लॉन्च, त्योहारों पर मचाएगी धमाका, जानिए क्या हैं फीचर्स

हिंदू धर्म छोड़कर इस्लाम अपनाने पर नहीं मिलेगा आरक्षण का लाभ, सुप्रीम कोर्ट का बड़ा फैसला

CJP की प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान हंगामा, अभिजीत दीपके बोले- 50-100 रुपए देकर बाहर कीजिए, लहरा दो तिरंगा को लेकर बताया प्लान

Stock Market Rally : शेयर बाजार में तूफानी तेजी, सेंसेक्स 1,533 अंक उछला, निफ्टी में भी 375 अंकों की छलांग

सभी देखें

दिल्ली में CJP के तिरंगा मार्च से पहले बड़ा फैसला, 16-17 अक्टूबर को बंद रहेगा कनॉट प्लेस का सेंट्रल पार्क

दिल्ली की रामलीला में 30 फुट के 'कॉकरोच' का होगा दहन, रावण-कुंभकर्ण और मेघनाद के साथ जलेगा पुतला

सुप्रीम कोर्ट ने कहा- मीडिया रिपोर्ट के आधार पर नहीं ले रहे संज्ञान, CJP प्रदर्शन मामले में केंद्र ने दी माफी पर सफाई

Voter List Update: 17 राज्यों में वोटर लिस्ट का रिवीजन करेगा चुनाव आयोग, 2027 में 18 साल के होने वाले युवा भी कर सकेंगे आवेदन

'नारीशक्ति समर्थ तो राष्ट्र का भविष्य उज्ज्वल', मां स्कंदमाता के पूजन पर CM योगी का बड़ा संदेश

अगला लेख