ramcharitmanas

UP : कोरोना काल का कड़वा सच : ट्रक में छिपकर लौट रहे थे, 1500 किमी के सफर के बाद किस्मत ने छोड़ा साथ

Updated: मंगलवार, 12 मई 2020 (16:56 IST)
मुजफ्फरनगर। महाराष्ट्र से ट्रक में प्लास्टिक की एक बड़ी शीट के नीचे छुपकर उत्तरप्रदेश जा रहे कम से कम 30 प्रवासियों ने सभी चौकियों पर पुलिस को चकमा देते हुए 1,500 किमी यात्रा कर ली। पुलिस ने यह जानकारी दी,  लेकिन सोमवार की शाम को उनकी किस्मत ने उनका साथ नहीं दिया और तीन दिन की यात्रा के बाद खतौली कस्बे की पुलिस ने उन्हें पकड़ लिया।
 
पुलिस ने बताया कि ट्रक तिरपाल से ढंका था जिसे देखकर लग रहा था कि उसमें सब्जियां ले जाई जा रही हैं।
उन्होंने कहा कि जांच करने पर पाया गया कि 30 में से नौ प्रवासी मजदूर मुजफ्फरनगर और बाकी अलीगढ़ जा रहे थे।
 
पुलिस ने कहा कि मुजफ्फरनगर जाने वाले 9 श्रमिकों को लॉकडाउन नियमों के उल्लंघन के आरोप में कार्रवाई के लिए रोक लिया गया जबकि बाकी को आगे की कार्रवाई के लिए अलीगढ़ भेज दिया गया था।
 
श्रमिकों ने कहा कि उन्हें लगता ​​है कि उन्हें रास्ते में विभिन्न चौकियों पर इसलिए नहीं रोका गया क्योंकि पुलिस को लगा कि ट्रक में सब्जियां ले जाई जा रही हैं। (भाषा)

Show comments

iPhone 18 Pro Max लॉन्च से पहले सस्ता हुआ iPhone 17 Pro Max, मिल रहा है धमाकेदार डिस्काउंट

निशु आजाद मामला : स्वतंत्र भारद्वाज को बुलंद शहर से हिरासत में लिया, CJP ने दिया था 72 घंटे का अल्टीमेटम, क्या है पूरा मामला

Kia Sorento : भारत में लॉन्च हुई नई प्रीमियम SUV, कीमत ₹27.99 लाख से शुरू; हाइब्रिड और डीजल इंजन के साथ मिलेगी AWD की सुविधा

BLA : बलूचिस्‍तान बना पाकिस्‍तानी सेना का कब्रिस्‍तान, बीएलए ने मचाई तबाही, मुनीर के 25 सैनिकों को किया ढेर

विजय के 'पीएम दांव' पर सियासत गर्माई : DMK और कांग्रेस का तंज, क्या 2029 में विजय बनेंगे प्रधानमंत्री?

सभी देखें

अधिकारियों की मीटिंग में भड़कीं कंगना रनौत, कहा, मुझे फालतू के जुमले मत दो

नदी साफ करते-करते Bittu Tabahi पर पड़ी विदेशी CEO की नजर, मिला बड़ा जॉब ऑफर [VIDEO]

स्वतंत्र भारद्वाज की बढ़ी मुश्किल, 1 दिन की पुलिस कस्टडी, निशु आजाद केस में गंभीर धाराएं लगाईं

सोनिया गांधी की आत्मकथा 'बिलॉन्गिंग', पेंग्विन के इनकार के बाद अब हार्परकॉलिन्स छापेगा किताब

बिहार में बाढ़ और एमपी-राजस्थान समेत 19 राज्यों में भारी बारिश, जानें देशभर के मौसम का हाल

अगला लेख