sawan somwar

राजस्थान में कोरोना वायरस के 68 नए मामले सामने आए, संक्रमितों की संख्‍या 4056

Updated: मंगलवार, 12 मई 2020 (16:42 IST)
जयपुर। राजस्थान में मंगलवार को कोरोना वायरस संक्रमण से दो और लोगों की मौत हो गई जिससे राज्य में इस घातक वायरस से मरने वालों की संख्या 115 हो गई है। इस बीच 68 नए मामले आने से राज्य में कोरोना वायरस संक्रमितों की कुल संख्या 4056 हो गई है।
 
अधिकारियों ने बताया कि जालौर जिले में 45 साल के एक व्यक्ति और बीकानेर जिले में 37 साल की एक महिला की मौत हुई है जो वायरस संक्रमित पाए गए थे।

इससे राज्य में अब तक कोरोना वायरस संक्रमण से मरने वालों की कुल संख्या 115 हो गई है। केवल जयपुर में कोरोना वायरस संक्रमण से मरने वालों का आंकड़ा 59 हो गया है जबकि जोधपुर में 17 और कोटा में 10 रोगियों की मौत हो चुकी है। हालांकि अधिकारियों का कहना है कि ज्यादातर मामलों में रोगी किसी न किसी अन्य गंभीर बीमारी से भी पीड़ित थे।
 
इस बीच राज्य में मंगलवार दोपहर 2 बजे तक कोरोना वायरस संक्रमण के 68 नए मामले आए जिनमें जयपुर में 22, उदयपुर में 32, कोटा में 5 व अजमेर, सीकर में 2-2, चित्तौड़गढ़, चुरू, हनुमानगढ़ व पाली में एक-एक नया मामला शामिल है।
 
राजस्थान में कोरोना वायरस संक्रमण के कुल मामलों में दो इतालवी नागरिकों के साथ 61 वे लोग भी हैं जिन्हें ईरान से लाकर जोधपुर व जैसलमेर में सेना के आरोग्य केंद्रों में ठहराया गया है। राज्यभर में 22 मार्च से लॉकडाउन है और अनेक थाना क्षेत्रों में कर्फ्यू लगा हुआ है।

Show comments

अमेठी हार को स्मृति ईरानी ने किया याद, टीवी पर वापसी का किया खुलासा, जानें किसे फोन कर कहा था- मैं बेरोजगार हूं...

योगी सरकार ट्रामा एंड इमरजेंसी नेटवर्क से हर साल बचाएगी 12 हजार लोगों की जान

Strait of Hormuz बना नया फ्लैशपॉइंट, IRGC का दावा- US एयरक्राफ्ट कैरियर और डिस्ट्रॉयर पर दागीं बैलिस्टिक मिसाइलें

बदल जाएगा दुनिया का नक्शा! UN प्रस्ताव पर अकेला पड़ा अमेरिका, पूरी दुनिया एक तरफ

क्‍या जेल जाएंगे सुभाष चंद्रा, CBI ने कसा शिकंजा, FIR दर्ज हुई, क्‍या है 1 हजार करोड़ रुपए का LIC कनेक्‍शन?

सभी देखें

ChatGPT Users के लिए बड़ी खबर, Plus सब्सक्राइबर्स के लिए GPT-6 Astra का रोलआउट शुरू, जानिए कैसे मिलेगा एक्सेस

LPG Cylinder Booking Rule Changed : अब गांव-शहर में 25 दिन बाद बुक होगा घरेलू गैस सिलेंडर, सरकार ने दी बड़ी राहत

भाजपा विधायक रामेश्वर शर्मा का विवादित बयान,कहा मिसाइल छोड़ों तो काजी कैंप पर गिरे, बाद में दी सफाई

मुश्‍किल में स्‍वतंत्र भारद्वाज, दिल्‍ली की अदालत ने 14 दिन के लिए भेजा जेल, जंतर-मंतर प्रोटेस्‍ट से आरोपों का कनेक्‍शन

विदेशी मदद से बचाई जाएगी कोलकाता ट्राम की ऐतिहासिक विरासत

अगला लेख