Hanuman Chalisa
✕

Palghar mob lynching: सीआईडी ने 2 साधुओं के हत्यारे 18 आरोपियों को किया गिरफ्तार

Updated: मंगलवार, 12 मई 2020 (16:24 IST)
मुंबई। महाराष्ट्र पुलिस के अपराध जांच विभाग (सीआईडी) ने पालघर में 2 साधुओं समेत 3 लोगों की पीट-पीटकर हत्या करने के मामले में 18 आरोपियों को गिरफ्तार किया है। यह घटना पिछले महीने एक गांव में हुई थी। इस हालिया गिरफ्तारी से अब तक इस मामले में गिरफ्तार होने वाले लोगों की संख्या 134 तक पहुंच चुकी है।
ALSO READ: पालघर: साधुओं की हत्या के विरोध में उपवास पर उमा भारती, कहा कठोर सजा नहीं देने पर उद्धव भी होंगे पाप के भागीदार
सीआईडी के एक वरिष्ठ अधिकारी ने बताया कि इस मामले की जांच जबसे सीआईडी को सौंपी गई है, तब से विभाग ने 24 लोगों को गिरफ्तार किया है। एक अन्य अधिकारी ने बताया कि गिरफ्तार किए गए सभी आरोपी हिंसा और आगजनी की घटना में सक्रिय रूप से शामिल थे।
 
इससे पहले पालघर पुलिस ने 110 लोगों को गिरफ्तार किया था जिसमें से 9 नाबालिग भी हैं। यह घटना 16 अप्रैल को गडचिंचले गांव में हुई थी। 2 साधु मुंबई से एक कार से अंतिम संस्कार में हिस्सा लेने सूरत जा रहे थे। उनका चालक भी उनके साथ था। गांव में एक भीड़ ने उन्हें रोका और बच्चा चोर होने के संदेह में पीट-पीटकर हत्या कर दी। यहां तक कि घटनास्थल पर कुछ पुलिसकर्मी भी पहुंच चुके थे।
 
इससे पहले एक अधिकारी ने बताया कि कुछ आरोपी गांव से घने जंगल में भाग गए थे। पुलिस ने इन्हें पकड़ने के लिए ड्रोन का सहारा लिया। इस मामले में गिरफ्तार 1 व्यक्ति इस महीने की शुरुआत में कोरोना वायरस से संक्रमित पाया गया था जिसे अस्पताल में भर्ती किया गया। (भाषा)

Show comments

राजनीति की पिच पर युजवेन्द्र चहल, भाजपा में हुए शामिल, जिम्मेदारी भी मिली

हम तो आ गए, सोशल मीडिया के कृष्ण भक्त कब आएंगे? वृंदावन पहुंचकर धीरेंद्र शास्त्री का अखिलेश पर तीखा तंज

Gold Rate: मेरे कहने से सोना नहीं खरीदा तो टूट गए दाम... क्या PM मोदी के बयान के बाद और सस्ता होगा सोना?

पहाड़ों में आतंकियों को रसद पहुंचाने वाले OGW नेटवर्क पर पुलिस का शिकंजा

पाकिस्तान तुर्की से एक लाख आत्मघाती ड्रोन ख़रीद रहा है, क्या भारत है निशाने पर?

सभी देखें

Uttarakhand News : धामी सरकार का बड़ा फैसला, विकास कार्यों के लिए 155.96 करोड़ रुपये मंजूर; कर्मचारियों का DA भी बढ़ा

स्किल इंडिया से प्रशिक्षित युवा ही 2047 के विकसित भारत का आधार बनेंगे : योगी

यूक्रेन सहायता पर जर्मनी में बंटी हुई है राय

Gujarat Accident : कच्छ में तेज रफ्तार ट्रक ने कार को मारी टक्कर, सेना के जवानों के परिवार के 7 लोगों की मौत, 3 मासूम भी शामिल

राजस्थान में कोटा-उदयपुर हाईवे पर भीषण हादसा, श्रद्धालुओं की गाड़ी ट्रक से टकराई, 9 की मौत, खाटू श्याम दर्शन कर लौट रहा था परिवार

अगला लेख