dharma sangrah
✕

SBI ने पहली तिमाही में भारी मुनाफा कमाया, शुद्ध लाभ 81 प्रतिशत बढ़ा

Updated: शुक्रवार, 31 जुलाई 2020 (17:07 IST)
नई दिल्ली। भारतीय स्टेट बैंक (एसबीआई) का चालू वित्त वर्ष की पहली तिमाही (अप्रैल-जून) का एकल शुद्ध लाभ 81 प्रतिशत बढ़कर 4,189.34 करोड़ रुपए पर पहुंच गया। डूबा कर्ज घटने से बैंक का मुनाफा बढ़ा है। इससे पिछले वित्त वर्ष की समान तिमाही में बैंक ने 2,312.02 करोड़ रुपए का शुद्ध लाभ कमाया था।
ALSO READ: SBI का बड़ा फैसला, MCLR दर घटाई, सस्ता हुआ लोन
शेयर बाजारों को भेजी सूचना में देश के सबसे बड़े बैंक ने कहा कि तिमाही के दौरान उसकी एकल कुल आय बढ़कर 74,457.86 करोड़ रुपए पर पहुंच गई, जो इससे पिछले वित्त वर्ष की समान तिमाही में 70,653.23 करोड़ रुपए रही थी।
 
तिमाही के दौरान बैंक की सकल गैर-निष्पादित आस्तियां (एनपीए) घटकर 5.44 प्रतिशत रह गईं, जो इससे पिछले वित्त वर्ष की समान अवधि में 7.53 प्रतिशत थीं। इसी तरह बैंक का शुद्ध एनपीए घटकर 1.8 प्रतिशत रह गया, जो 1 साल पहले 3.07 प्रतिशत था।
 
एकीकृत आधार पर तिमाही के दौरान एसबीआई का शुद्ध लाभ 62 प्रतिशत बढ़कर 4,776.50 करोड़ रुपए पर पहुंच गया, जो इससे पिछले वित्त वर्ष की समान तिमाही में 2,950.50 करोड़ रुपए था। तिमाही के दौरान बैंक की एकीकृत कुल आय बढ़कर 87,984.33 करोड़ रुपए पर पहुंच गई, जो इससे पिछले वित्त वर्ष की समान तिमाही में 83,274.04 करोड़ रुपए थी। (भाषा)

Show comments

लॉन्च हुआ नया सस्ता इलेक्ट्रिक टू-व्हीलर, 165 KM तक की रेंज, 1 दिसंबर से शुरू होगी डिलीवरी

झारखंड में रील बनाने की कीमत जान देकर चुकाई, मोबाइल इस्तेमाल से नाराज माता-पिता ने 14 साल की बेटी की हत्या की

WhatsApp से विदेश में भी चलेगा आपका नंबर, ऐप के अंदर ही खरीद सकेंगे डेटा eSIM

कौन सा स्मार्टफोन सॉफ्टवेयर है बेहतर? जानें स्पीड, AI, मल्टीटास्किंग और फीचर्स का अंतर

लोकसभा में 50% बढ़ेंगी सीटें, 2029 से पहले महिला आरक्षण लागू करने की तैयारी, कैबिनेट ने परिसीमन बिल को दी मंजूरी

सभी देखें

Electric Scooter : लॉन्च हुआ नया सस्ता इलेक्ट्रिक टू-व्हीलर, 165 KM तक की रेंज, 1 दिसंबर से शुरू होगी डिलीवरी

मंडी विवाद में फूठी कोठी बना अखाड़ा, जीतू पटवारी व्‍यापारियों के समर्थन में पहुंचे, बवाल के चलते भारी पुलिस बल तैनात

झारखंड में रील बनाने की कीमत जान देकर चुकाई, मोबाइल इस्तेमाल से नाराज माता-पिता ने 14 साल की बेटी की हत्या की

WhatsApp से विदेश में भी चलेगा आपका नंबर, ऐप के अंदर ही खरीद सकेंगे डेटा eSIM

iOS 27 vs One UI 9 : कौन सा स्मार्टफोन सॉफ्टवेयर है बेहतर? जानें स्पीड, AI, मल्टीटास्किंग और फीचर्स का अंतर

अगला लेख