biodatamaker
✕

SBI में खाता है तो आपके लिए बड़ी खबर, लागू हुई एटीएम की निकासी की नई लिमिट

Updated: सोमवार, 29 अक्टूबर 2018 (23:37 IST)
अगर आपका स्टेट बैंक ऑफ इंडिया में खाता है तो यह खबर आपके लिए आवश्यक है। एसबीआई ने 31 अक्टूबर 2018 से एटीएम से कैश निकासी की नई लिमिट लागू करने की घोषणा की है। एसबीआई के क्लासिक और मास्ट्रो डेबिट कार्डधारक 31 अक्टूबर से सिर्फ 20 हजार रुपए प्रतिदिन निकाल सकेंगे। अभी एटीएम से कैश निकासी की यह सीमा 40 हजार रुपए प्रतिदिन है।
 
 
31 अक्टूबर के बाद एसबीआई क्लासिक और मास्ट्रो डेबिट कार्डधारक 20,000 रुपए प्रतिदिन से ज्यादा नहीं निकाल पाएंगे। स्टेट बैंक ऑफ इंडिया की एक सूचना के अनुसार देश में सबसे ज्यादा कैश निकासी एसबीआई के खाताधारक करते हैं। ये खाताधारक यदि 1 दिन में ज्यादा कैश निकालना चाहते हैं तो बैंक की ओर से जारी किए जाने वाले दूसरी श्रेणी के डेबिट कार्ड के लिए एप्लाई कर सकते हैं जिनमें कि कैश निकासी की लिमिट ज्यादा है।
 
बैंक के मुताबिक ऊपर बताए गए डेबिट कार्ड्स अलावा बाकी डेबिट कार्ड्स में निकासी की लिमिट में कोई किसी भी प्रकार का कोई बदलाव नहीं किया गया है। एसबीआई गोल्ड कार्ड की कैश निकासी की लिमिट 50,000 रुपए प्रतिदिन और एसबीआई प्लेटिनम डेबिट कार्ड की कैश निकासी की लिमिट 1 लाख रुपए प्रतिदिन है।

Show comments

ज्ञानेश तुरंत दें इस्तीफा...राहुल गांधी ने कहा- मोदी और शाह की भी जांच कराएंगे

CJP का चुनाव आयोग को 48 घंटे का अल्टीमेटम, कहा- ज्ञानेश नहीं हटे तो जंतर-मंतर 2.0 होगा

एक खून माफ होता तो... VIP प्रमुख मुकेश सहनी का CEC ज्ञानेश कुमार पर बेहद विवादित बयान

समस्तीपुर में भी जमुई जैसा हादसा, फोटो लेने रुकी लड़की के साथ मनचलों ने की बदसलूकी

त्योहारी सीजन से पहले महंगाई से बड़ी राहत: सरकार ने घटाया खाद्य तेलों पर आयात शुल्क, सस्ते होंगे सोयाबीन-पाम और सूरजमुखी तेल

सभी देखें

देश की राजनीति में बढ़ता मध्यप्रदेश का दबदबा, भाजपा ने चार नेताओं को सौंपी बड़े राज्यों की कमान

सीएम डॉ. मोहन ने देखीं मुख्यमंत्री सुगम परिवहन सेवा के कार्यक्रम की तैयारियां, कहा- सरकार का ये कदम क्रांतिकारी

ज्ञानेश तुरंत दें इस्तीफा...राहुल गांधी ने कहा- मोदी और शाह की भी जांच कराएंगे

सूदखोर महिला से परेशान युवक ने लगाई फांसी, कर्ज लिया और चुका दिया, फिर क्‍यों ले ली खुद की जान?

यमुना एक्सप्रेस-वे पर जलकर खाक हुई बस का 6 राज्यों से कनेक्शन, छतरपुर से चल रहा था बस ट्रैवल्स का दफ्तर

अगला लेख