biodatamaker
✕

जियो ग्राहकों को मुफ्त में मिलेगा 8 जीबी का डेटा, जानिए कैसे?

Updated: सोमवार, 29 अक्टूबर 2018 (19:37 IST)
जियो अपने ग्राहकों के लिए धमाकेदार ऑफर लेकर आया है। जियो सेलिब्रेशन पैक के अतंर्गत मौजूदा प्रीपेड और पोस्टपेड ग्राहकों को 8जीबी डेटा फ्री दिया जाएगा। इस ऑफर की आखिरी तारीख 30 अक्टूबर है। 
 
4 दिनों की वैधता वाले इस प्लान में हर दिन आपको 2जीबी डेटा फ्री दिया जाएगा। रिलायंस ने पहली बार सितंबर में यह सेलिब्रेशन पैक लॉन्च किया था, उसी दौरान कंपनी ने अगले महीने इसे दोबारा लॉन्च करने की बात कही थी।
 
ऐसे करें चेक आपको मिल रहा है ऑफर या नहीं? : यह ऑफर आपके जियो कनेक्शन पर मिला है या नहीं, इसके लिए आपको सबसे पहले जियो एप ओपन करना होगा। इसके बाद डिस्प्ले के टॉप कॉर्नर पर दिख रहे मेन्यू को सिलेक्ट करना होगा। इस मेन्यू में जाकर माई प्लान सेक्शन में आप चेक कर सकते हैं कि आपका सेलिब्रेशन पैक ऐक्टिव हुआ है या नहीं? इसके अलावा यहां आपको पैक की एक्सपाइरी डेट भी दिखाई देगी। 
 
दिवाली पर निकाला धमाकेदार ऑफर : इसी बीच रिलांयस जियो ने अपना दिवाली सेलिब्रेशन ऑफर भी लांच किया है। इसके अंतर्गत कंपनी अपनी प्रीपेड रिचार्ज पैक पर 100 प्रतिशत का डिस्काउंट दे रही है। यह डिस्काउंट रिलायंस डिजिटल कूपन के रूप में दिया जाएगा। यह ऑफर 149 रुपए से ज्यादा के प्रीपेड रिचार्ज प्लान के लिए है। इसके अलावा जियो ने एक 1,699 रुपए का स्पेशल प्लान भी लांच किया है। इसकी वैधता 365 दिन है। इस पैक में अनलिमिटेड कॉल के साथ हर रोज 1.5 जीबी डेटा की सुविधा दी जा रही है।

Show comments

PM मोदी को आया पीएम नेतन्याहू का फोन, कैप्टन मच्छार के साथ इजराइल आने का दिया न्योता, किन मुद्दों पर हुई चर्चा

Electric Scooter : क्या बीएमडब्ल्यू ला रहा है सस्ता इलेक्ट्रिक स्कूटर, भारत में दर्ज कराया स्कूटर कॉन्सेप्ट का डिजाइन पेटेंट

कांग्रेस संसदीय दल की अध्यक्ष सोनिया गांधी ने इंस्टाग्राम पर की एंट्री, शेयर किया अपने संस्मरण 'बिलॉन्गिंग' का पहला वीडियो

अयोध्या राम मंदिर ट्रस्ट के CEO जितेंद्र मिश्र ने सख्त किए नियम, दर्शन से लेकर चढ़ावे तक होगी कड़ी मॉनिटरिंग

क्या है इस्लामी कानून का ‘ताज़ीर’ नियम? जिसके तहत मक्का की मस्जिद में 'अनैतिक कृत्य' पर 2 बांग्लादेशियों को मिली मौत की सजा!

सभी देखें

दिल्ली में प्रदूषण पर बड़ा एक्शन, 1 नवंबर से डबल होंगे पार्किंग चार्ज, 50% वर्क फ्रॉम होम और बीएस-6 से नीचे के वाहनों की एंट्री बैन

CJP के प्रोटेस्ट कॉल से लेना-देना नहीं, AISA नेता नेहा बोरा का दिल्ली हाईकोर्ट में बयान

PM मोदी को आया पीएम नेतन्याहू का फोन, कैप्टन मच्छार के साथ इजराइल आने का दिया न्योता, किन मुद्दों पर हुई चर्चा

Electric Scooter : क्या बीएमडब्ल्यू ला रहा है सस्ता इलेक्ट्रिक स्कूटर, भारत में दर्ज कराया स्कूटर कॉन्सेप्ट का डिजाइन पेटेंट

चीन के तिब्बत में महसूस किए गए भूकंप के तेज झटके, रिक्टर स्केल पर 7.0 मापी गई तीव्रता

अगला लेख