biodatamaker
✕

रुपए में फिर हुई 8 पैसे की गिरावट, डॉलर आया 82.88 रुपए के स्तर पर

Updated: गुरुवार, 3 नवंबर 2022 (12:22 IST)
मुंबई। अमेरिका के केंद्रीय बैंक फेडरल रिजर्व के दरों में बढ़ोतरी करने और सख्त रवैया अपनाने के बीच रुपया गुरुवार को शुरुआती कारोबार में अमेरिकी मुद्रा के मुकाबले 8 पैसे टूटकर 82.88 के स्तर पर आ गया। अंतरबैंक विदेशी मुद्रा विनिमय बाजार में रुपया, डॉलर के मुकाबले 82.87 पर खुला और फिर फिसलकर 82.88 पर आ गया। इस तरह रुपया पिछले बंद भाव के मुकाबले 8 पैसे टूट गया।
 
शुरुआती सौदों में रुपया अमेरिकी डॉलर के मुकाबले 82.84 के स्तर तक गया। पिछले सत्र में बुधवार को अमेरिकी मुद्रा की तुलना में रुपया 82.80 प्रति डॉलर पर बंद हुआ था। इस बीच 6 प्रमुख मुद्राओं के मुकाबले अमेरिकी डॉलर की स्थिति को दर्शाने वाला डॉलर सूचकांक 0.53 प्रतिशत बढ़कर 111.94 पर आ गया।
 
वैश्विक तेल सूचकांक ब्रेंट क्रूड वायदा 0.38 प्रतिशत गिरकर 95.79 डॉलर प्रति के भाव पर था। शेयर बाजार के अस्थाई आंकड़ों के मुताबिक विदेशी संस्थागत निवेशकों (एफआईआई) ने बुधवार को शुद्ध रूप से 1,436.30 करोड़ रुपए के शेयर खरीदे।(भाषा)
 
Edited by: Ravindra Gupta

Show comments

Gold Price : त्योहारों पर सस्ता हुआ सोना, तीसरे दिन गिरावट, जानिए क्या हैं 10 ग्राम के भाव

नवरात्रि में Hyundai की कार खरीदने का मौका! Creta से Venue तक पर मिल सकते हैं ऑफर, बुकिंग से पहले जान लें ये बातें

Railway Bonus 2026 : रेलवे कर्मचारियों को 78 दिन का बोनस, 11.40 लाख कर्मचारियों को फायदा

मेरठ नीला ड्रम हत्याकांड में फैसला, साहिल और मुस्कान को कोर्ट ने सुनाई मौत की सजा

Kawasaki Z300: सस्ती कीमत में दमदार बाइक का इंतजार खत्म? फीचर्स ऐसे कि मच जाएगा तहलका!

सभी देखें

अंकिता भंडारी हत्याकांड: तीनों दोषियों को उम्रकैद, उत्तराखंड पुलिस ने बताया कैसे 88 दिन में पूरी हुई जांच

तिरंगे की शान बढ़ाई, Asian Games के मेडलिस्ट को PM मोदी का संदेश (Video)

Toyota Glanza Facelift : टोयोटा की सस्ती कार लॉन्च, त्योहारों पर मचाएगी धमाका, जानिए क्या हैं फीचर्स

अमेरिका में हिंदू मंदिर में नरसंहार की बड़ी साजिश नाकाम, विदेश मंत्रालय ने जताई चिंता, जानिए क्या है पूरा मामला

अगला लेख