सम्बंधित जानकारी
- भारतीय रुपए की दुर्गति जारी, डॉलर के मुकाबले पहली बार 83 के स्तर पर
- 5.4 तीव्रता के भूकंप से दहला बिहार, जानमाल के नुकसान की खबर नहीं
- निर्मला सीतारमण ने अमेरिका में कहा- रुपया कमजोर नहीं हुआ, डॉलर मजबूत हो रहा है
- महंगी गैस पर निर्मला सीतारमण का बड़ा बयान, फिर होगी कोयले की वापसी
- क्या डॉलर के मुकाबले कमजोर हो रहा है रुपया, निर्मला सीतारमण ने दिया बड़ा बयान
फिर गिरा रुपया, 83.06 के रिकॉर्ड निचले स्तर पर
मुंबई। विदेशी कोषों की निरंतर निकासी और अमेरिकी डॉलर की मजबूती के चलते रुपया गुरुवार को शुरुआती कारोबार में अमेरिकी डॉलर के मुकाबले छह पैसे टूटकर 83.06 के रिकॉर्ड निचले स्तर पर आ गया। मुद्रा कारोबारियों के अनुसार, निवेशकों के जोखिम न लेने की प्रवृत्ति से भी रुपया प्रभावित हुआ।
आज सुबह अंतरबैंक विदेशी मुद्रा विनिमय बाजार में रुपया, डॉलर के मुकाबले 83.05 पर कमजोर खुला, और फिर फिसलकर 83.06 पर आ गया। इस तरह रुपया पिछले बंद भाव के मुकाबले 6 पैसे टूट गया। शुरुआती सौदों में रुपया अमेरिकी डॉलर के मुकाबले 83.07 के स्तर तक गया।
पिछले सत्र में रुपया अमेरिकी डॉलर के मुकाबले 60 पैसे की गिरावट के साथ पहली बार 83 रुपए के स्तर से नीचे चला गया था।
इस बीच 6 प्रमुख मुद्राओं के मुकाबले अमेरिकी डॉलर की स्थिति को दर्शाने वाला डॉलर सूचकांक 0.07 प्रतिशत बढ़कर 113.06 पर आ गया। वैश्विक तेल सूचकांक ब्रेंट क्रूड वायदा 0.17 प्रतिशत गिरकर 92.25 डॉलर प्रति के भाव पर था।
