शनिवार, 19 अक्टूबर 2024
  • Webdunia Deals
  1. समाचार
  2. व्यापार
  3. समाचार
  4. Reliance Retail's net profit increased by 21 percent
Written By
Last Updated :नई दिल्ली , शुक्रवार, 27 अक्टूबर 2023 (22:47 IST)

Reliance Retail का शुद्ध लाभ 2790 करोड़ हुआ, दूसरी तिमाही में 21 फीसदी की बढ़ोतरी

Reliance Retail का शुद्ध लाभ 2790 करोड़ हुआ, दूसरी तिमाही में 21 फीसदी की बढ़ोतरी - Reliance Retail's net profit increased by 21 percent
Reliance Retail's net profit increased by 21 percent : रिलायंस रिटेल वेंचर्स लिमिटेड (RRVL) का शुद्ध लाभ चालू वित्त वर्ष की दूसरी तिमाही में 21.04 प्रतिशत बढ़कर 2790 करोड़ रुपए रहा। कंपनी का सकल राजस्व सालाना आधार पर 18.83 प्रतिशत बढ़कर 77148 करोड़ रुपए रहा। सितंबर, 2023 तिमाही में रिलायंस रिटेल ने 471 नई खुदरा दुकानें खोलीं।

कंपनी ने शेयर बाजार को दी जानकारी में बताया कि उसकी परिचालन आय सितंबर, 2023 तिमाही में 19.48 प्रतिशत बढ़कर 68937 करोड़ रुपए रही। रिलायंस इंडस्ट्रीज लिमिटेड (आरआईएल) की खुदरा इकाई ने बीते वित्त वर्ष की समान तिमाही में शुद्ध लाभ 2,305 करोड़ रुपए कमाया था और उसकी परिचालन आय 57694 करोड़ रुपए रही थी।

कंपनी का सकल राजस्व सालाना आधार पर 18.83 प्रतिशत बढ़कर 77148 करोड़ रुपए रहा। सितंबर, 2023 तिमाही में रिलायंस रिटेल ने 471 नई खुदरा दुकानें खोलीं। इसके साथ ही इसकी कुल दुकानों की संख्या 18650 हो गई।

नतीजों के मुख्य बिंदु :
  • वित्तीय वर्ष 2023-24 की दूसरी तिमाही में रिलायंस का कन्सॉलिडेटेड राजस्व 255,996 करोड़ रुपए दर्ज किया गया, जो कि वर्ष-दर-वर्ष 1.2% अधिक है, इसकी वजह उपभोक्ता व्यवसायों में निरंतर विकास है। 
  • रिलायंस का तिमाही EBITDA 44,867 करोड़ रुपए रहा, जो साल-दर-साल 30.2% अधिक है।
  • टैक्स उपरांत रिलायंस का कन्सॉलिडेटेड लाभ 19,878 करोड़ रुपए रहा, जो साल-दर-साल 29.7% अधिक है। 
  • रिलायंस रिटेल का तिमाही EBITDA 32.2% (Y-o-Y) बढ़कर 5,820 करोड़ रुपए रहा। 
  • पूरे भारत में 5G रोल-आउट में निरंतर निवेश के साथ, तिमाही के लिए पूंजीगत व्यय 38,815 करोड़ रुपए रहा।
रिलायंस रिटेल से जुड़ी प्रमुख ख़बरें :
  • वर्ष 2023-24 की दूसरी तिमाही में रिलायंस रिटेल ने दमदार प्रदर्शन किया। सकल राजस्व 77,148 रुपए रहा जो साल-दर-साल 18.8% ज़्यादा है। सभी वर्गों में अच्छी बढ़ोतरी देखी गई। किराना और फ़ैशन व लाइफ़स्टाइल व्यवसायों में तेज़ी से बढ़त जारी रही। वर्ष 2024 की तीसरी तिमाही में कन्ज़्यूमर इलेक्ट्रॉनिक्स का प्रदर्शन स्थिर रहा।
  • रिलायंस रिटेल का EBITDA 5,820 रुपए करोड़ रहा जिसमें साल-दर-साल 32.2% की वृद्धि देखी गई
  • नेट सेल्स के ऑपरेशंस से EBITDA मार्जिन 8.1% रही जिसमें साल-दर-साल 70 बेसिस पॉइंट की बढ़ोतरी देखी गई। खर्चों में कमी से भी फ़ायदा हुआ।
  • इस तिमाही में रिलायंस रिटेल का शुद्ध मुनाफ़ा 2,790 करोड़ रुपए रहा जो साल-दर-साल 21.0% ज़्यादा है।
जियो प्लेटफ़ॉर्म्स से जुड़ी सुर्ख़ियां :
  • दूसरी तिमाही में ब्रॉडबैंड और मोबाइल के ग्राहकों की संख्या बढ़ने से डिजिटल सेवाओं में बढ़ोतरी देखी गई जिसका फ़ायदा जियो के राजस्व और EBITDA दोनों में नज़र आ रहा है।
  • इस तिमाही में जियो प्लेटफ़ॉर्म्स का सकल राजस्व रिकॉर्ड 31,537 रुपए के स्तर पर पहुंच गया जो 10.6% (Y-o-Y) अधिक है।
  • जियो प्लेटफ़ॉर्म्स का तिमाही का EBITDA भी रिकॉर्ड 13,528 करोड़ रुपए के स्तर पर पहुंच गया जो 12.6% (Y-o-Y) ज़्यादा है। 
  • जियो प्लेटफ़ॉर्म्स का तिमाही का शुद्ध मुनाफ़ा 5,297 रुपए करोड़ रहा, जो 12.0% (Y-o-Y) ज़्यादा है।
  • Q2FY24 में लगातार दूसरी तिमाही जियो नेटवर्क पर ग्राहकों की कुल डेटा खपत में 3 एक्साबाइट से अधिक डेटा ट्रैफ़िक और जुड़ गया। कुल डेटा और वॉयस ट्रैफ़िक क्रमशः 28.6% बढ़कर 36.3 बिलियन जीबी और 8.3% बढ़कर (साल-दर-साल) 1.33 ट्रिलियन मिनट हो गया।
  • जियो ने तिमाही के दौरान 1 करोड़ 11 लाख ग्राहक जोड़े। 30 सितंबर 2023 को ग्राहक आधार 45 करोड़ 97 लाख रहा।
  • जियो का प्रति ग्राहक मासिक औसत राजस्व साल-दर-साल 2.6% बढ़कर 181.7 रुपए हो गया, जो मोबिलिटी और वायरलाइन ग्राहकों के बेहतर मिश्रण के वजह से हुआ है।
  • जियो ने करीब 8,000 शहरों/कस्बों में 5जी कवरेज के लिए भारत भर में 10 लाख से अधिक 5जी सेल लगाए हैं। देश के कुल 5जी नेटवर्क का 85% जियो ने लगाया है। इसे 100% इन-हाउस 5G स्टैक द्वारा संचालित किया जाता है, जिसे पूरी तरह से भारतीय प्रतिभा द्वारा डिजाइन, विकसित और निर्मित किया गया है। Edited By : Chetan Gour