dharma sangrah
Sun, 25 Oct 2026

Notifications

  1. खबर-संसार
  2. व्यापार
  3. समाचार
  4. Reliance Power, Reliance Power Limited

रिलायंस पावर के मुनाफे में बढ़ोतरी

Reliance Power
मुम्बई। बिजली सेवा प्रदाता कंपनी रिलायंस पावर लिमिटेड का मुनाफा 31 मार्च को समाप्त गत वित्त वर्ष की चौथी तिमाही में बढ़कर तीन गुणा से अधिक 215.90 करोड़ रुपए हो गया। इससे पिछले वित्त वर्ष की समान तिमाही में यह आंकड़ा 61.55 करोड़ रुपए रहा था। 
 
उद्योगपति अनिल अंबानी की कंपनी रिलायंस पावर द्वारा आज जारी वित्तीय परिणाम के आंकड़ों के मुताबिक गत वित्त वर्ष की चौथी तिमाही में उसकी कुल आय भी 2,548.94 करोड़ रुपए से 5.8 प्रतिशत बढ़कर 2,696.50 करोड़ रुपए हो गई। 
 
आलोच्य तिमाही में कंपनी के कुल खर्च में गिरावट दर्ज की गई है। वित्त वर्ष 2015-16 की चौथी तिमाही के 2,372.17 करोड़ की तुलना में उसका कुल खर्च घटकर 2,311.90 करोड़ रुपए रह गया। समीक्षाधीन अवधि में कंपनी की कुल परिसंपत्ति में मामूली इजाफा हुआ है। उसकी कुल परिसंपत्ति 64,013.68 करोड़ रुपए से बढ़कर 64,165.17 करोड़ रुपए की हो गई। (वार्ता)