Daily Horoscope
✕

रिलायंस Jio का ‍रिकॉर्ड, 40 करोड़ मोबाइल ग्राहक वाली देश की पहली कंपनी

Updated: मंगलवार, 13 अक्टूबर 2020 (13:46 IST)
नई दिल्ली। मुकेश अंबानी की रिलायंस जियो (Jio) ने देश के मोबाइल सेवा क्षेत्र में अपनी बादशाहत बरकरार रखते हुए मात्र चार वर्षों में बड़ा मील का पत्थर हासिल कर जुलाई-2020 में 40 करोड़ उपभोक्ताओं का आंकड़ा पार कर लिया।
 
एशिया के सबसे अमीर मुकेश अंबानी की रिलायंस जियो ने 5 सितंबर 2016 को देश के दूरसंचार क्षेत्र में कदम रखा और 5 वर्ष में ही इस क्षेत्र में वर्षों से जड़ जमाए बैठीं भारती एयरटेल और वोडा आइडिया को आक्रामक नीति, सस्ते प्लान और देश के दूरस्थ स्थानों पर नेटवर्क पहुंचाकर 40 करोड़ ग्राहकों वाली देश की पहली दूरसंचार सेवा प्रदाता बन गई। 
 
देश में मोबाइल सेवा दूरसंचार क्षेत्र को शुरू हुए 25 वर्ष हो गए और पहले 40 करोड़ ग्राहक जोड़ने में क्षेत्र को 14 वर्ष लगे थे, वहीं जियो ने यह काम 4 वर्ष से भी कम वक्त में कर दिखाया।
 
ट्राई के आंकड़ों के अनुसार जुलाई में मोबाइल कनेक्शन के आंकड़े 5 माह बाद बढ़े हैं। कोरोनावायरस (Coronavirus) के कारण लॉकडाउन लगने से पांच माह से लगातार गिर रहे थे। 
 
भारतीय दूरसंचार विनियामक प्राधिकरण (ट्राई) ने सोमवार देर शाम जुलाई के जारी आंकड़ों में जियो ने नए ग्राहकों को बनाने का सिलसिला बरकरार रखते हुए 35 लाख 54 हजार 415 उपभोक्ता जोड़े और कुल ग्राहक 40 करोड़ 8 लाख 3018 हो गए। जियो का मोबाइल सेवा ग्राहक मामले में मार्केट हिस्सा 35.03 प्रतिशत हो गया।
 
मोबाइल ग्राहकों के मामलों में दूसरे नंबर की भारती एयरटेल भी जुलाई में कई माह बाद नए ग्राहक जोड़ने में कामयाब रही। कंपनी 32 लाख 60 हजार 536 नए उपभोक्ताओं के साथ 31 करोड़ 99 लाख 32 हजार 20 ग्राहक वाली कंपनी बन गई। भारती एयरटेल का बाजार हिस्सा 27.96 प्रतिशत है।
 
वोडा आइडिया के ग्राहकों के टूटने का सिलसिला जुलाई में भी जारी रहा और कंपनी ने 37 लाख 26 हजार 121 उपभोक्ता खो दिए। कंपनी 30 करोड़ 13 लाख 77 हजार 755 ग्राहक और 26.34 प्रतिशत हिस्से के साथ तीसरे स्थान पर है।
 
सरकारी कंपनी बीएसएनएल ने 3 लाख 88 हजार 313 ग्राहक बनाए और 11 करोड़ 86 लाख 5 हजार 117 उपभोक्ता और 10.37 प्रतिशत बाजार हिस्से के साथ अपने चौथे स्थान पर काबिज रही।

Show comments

Tata Punch EV और Nexon EV को कड़ी टक्कर देगी Hyundai की सस्ती EV कार, जानिए कितनी मिलेगी रेंज

PM Kisan 24th Installment : किसानों के खाते में आ गए ₹2,000, पीएम मोदी ने जारी की 19 हजार करोड़ रुपये की किस्त, ऐसे चेक करें अपना स्टेटस

Samsung W27 : धमाका करने आया सैमसंग का सस्ता स्मार्टफोन, कंपनियों के छूटे पसीने

IDBI Bank Privatization : निर्मला सीतारमण का राहुल गांधी पर पलटवार, कांग्रेस राज के बैंक घोटालों की खोली पोल

क्यों गिर रहे सोने-चांदी के भाव? रिकॉर्ड हाई से गोल्ड 51000 सस्ता, सिल्वर 2.33 लाख से अधिक टूटी, क्या खरीदारी का यही है सही मौका या करें इंतजार?

सभी देखें

मुख्यमंत्री सुगम परिवहन सेवा: प्रदेश में बस संचालन को नई गति दे रही निजी भागीदारी और आधुनिक तकनीक

रिलायंस ने तोड़ा कमाई का रिकॉर्ड, तिमाही मुनाफा 33.8% उछलकर ₹29,550 करोड़, पहली बार ₹3.62 लाख करोड़ के पार पहुंचा रेवेन्यू

कैलाश विजयवर्गीय के बयान पर कांग्रेस का निशाना, बोले- सवालों से घबराती है भाजपा

UP की 58 हजार ग्राम पंचायतों का बदलेगा विकास मॉडल! योगी सरकार का हाईटेक प्लान, अब तकनीक से बनेगी गांवों की विकास योजना

INS विक्रांत पर पहली बार उतरा राफेल मरीन फाइटर जेट, भारतीय नौसेना ने वीडियो जारी किया

अगला लेख