ganesh chaturthi
✕

सितंबर अंत से मिलने लगेगा जियो का 'नया फोन'

Updated: शुक्रवार, 1 सितम्बर 2017 (23:16 IST)
नई दिल्ली। रिलायंस जियो के जियो फोन की आपूर्ति इसी महीने के आखिर तक शुरू हो जाएगी। इस बीच प्री बुकिंग के पहले तीन दिन में लगभग 60 लाख जियो फोन की प्री बुकिंग हुई है।
 
रिलायंस रिटेल के एक चैनल पार्टनर ने यह जानकारी दी। उसने बताया कि जियो फोन की प्री बुकिंग 24 अगस्त को शुरू हुई थी और पहले तीन दिन में ही लगभग 60 लाख जियो फोन की बुकिंग हुई। चैनल पार्टनर ने कहा कि जियो फोन की आपूर्ति 21 सितंबर, नवरात्रों से शुरू किए जाने की योजना है।
 
उनन्होंने कहा, पहले ही तीन दिन में 60 लाख फोन की बुकिंग के बाद प्री बुकिंग रोक दी गई। कंपनी ने हमें बताया है कि जियो फोन की आपूर्ति नवरात्रों से शुरू होगी। रिलायंस जियो व रिलायंस रिटेल को इस बारे में भेजे गए ईमेल का कोई जवाब नहीं मिला।
 
कंपनी ने जियो फोन की प्री बुकिंग 24 अगस्त को शुरू की। प्री बुकिंग के लिए 500 रुपए जमा करवाने होते हैं, जबकि 1000 रुपए फोन मिलने के समय देने होंगे। कंपनी का कहना है कि 1500 रुपए की यह जमानती राशि तीन साल बाद फोन लौटाने पर वापस कर दी जाएगी। इस तरह से फोन की ‘प्रभावी लागत’ शून्य होगी। (भाषा)

Show comments

ज्ञानेश तुरंत दें इस्तीफा...राहुल गांधी ने कहा- मोदी और शाह की भी जांच कराएंगे

CJP का चुनाव आयोग को 48 घंटे का अल्टीमेटम, कहा- ज्ञानेश नहीं हटे तो जंतर-मंतर 2.0 होगा

एक खून माफ होता तो... VIP प्रमुख मुकेश सहनी का CEC ज्ञानेश कुमार पर बेहद विवादित बयान

समस्तीपुर में भी जमुई जैसा हादसा, फोटो लेने रुकी लड़की के साथ मनचलों ने की बदसलूकी

त्योहारी सीजन से पहले महंगाई से बड़ी राहत: सरकार ने घटाया खाद्य तेलों पर आयात शुल्क, सस्ते होंगे सोयाबीन-पाम और सूरजमुखी तेल

सभी देखें

देश की राजनीति में बढ़ता मध्यप्रदेश का दबदबा, भाजपा ने चार नेताओं को सौंपी बड़े राज्यों की कमान

सीएम डॉ. मोहन ने देखीं मुख्यमंत्री सुगम परिवहन सेवा के कार्यक्रम की तैयारियां, कहा- सरकार का ये कदम क्रांतिकारी

ज्ञानेश तुरंत दें इस्तीफा...राहुल गांधी ने कहा- मोदी और शाह की भी जांच कराएंगे

सूदखोर महिला से परेशान युवक ने लगाई फांसी, कर्ज लिया और चुका दिया, फिर क्‍यों ले ली खुद की जान?

यमुना एक्सप्रेस-वे पर जलकर खाक हुई बस का 6 राज्यों से कनेक्शन, छतरपुर से चल रहा था बस ट्रैवल्स का दफ्तर

अगला लेख