ramcharitmanas

2.8 करोड़ ग्राहकों के साथ Jio मध्यप्रदेश और छत्तीसगढ़ में नंबर 1

Updated: सोमवार, 30 दिसंबर 2019 (23:43 IST)
इंदौर/ भोपाल/ रायपुर। मध्यप्रदेश और छत्तीसगढ़ में सभी टेलीकॉम कंपनियों में सबसे ज्यादा ग्राहक जोड़ने में रिलायंस जियो ने अपनी सेवाओं के जरिए धमाकेदार कामयाबी हासिल की है। जियो 2.8 करोड़ ग्राहकों के साथ वोडाफोन आइडिया को पीछे छोड़कर पहले स्थान पर पहुंच गई है। मोबाइल ग्राहकों के मामले में पूरे देश में इस सर्किल ने 2.86 फीसदी की सबसे ज्यादा ग्रोथ दिखाई है।

टेलीकॉम रेगुलेटर ट्राई ने अक्टूबर महीने के मोबाइल ग्राहकों के आंकड़े जारी कर दिए हैं। ट्राई के आंकड़ों के मुताबिक, मध्यप्रदेश छत्तीसगढ़ में रिलायंस जियो 2.8 करोड़ ग्राहकों के साथ वोडाफोन आइडिया को पीछे छोड़कर पहले स्थान पर पहुंच गई है। जियो के ग्राहक 4.6 फीसदी की दर से बढ़े हैं।

मध्यप्रदेश, छत्तीसगढ़ में अब वोडाफोन आइडिया 2.75 करोड़ ग्राहकों के साथ दूसरे नंबर की टेलीकॉम कंपनी हो गई है। ट्राई के मुताबिक मध्यप्रदेश छत्तीसगढ़ में कुल 7.75 करोड़ ग्राहक हैं। सितंबर में इनकी संख्या 7.54 करोड़ थी। अक्टूबर में मध्यप्रदेश, छत्तीसगढ़ में 21.5 लाख नए मोबाइल ग्राहक जुड़े।

मोबाइल ग्राहकों के मामले में पूरे देश में इस सर्किल ने 2.86 फीसदी की सबसे ज्यादा ग्रोथ दिखाई है। भारती एयरटेल 1.48 करोड़ ग्राहकों के साथ तीसरे नंबर की कंपनी हो गई है। सभी टेलीकॉम कंपनियों में सबसे ज्यादा ग्राहक जोड़ने में रिलायंस जियो कामयाब रही।

अक्टूबर में रिलायंस जियो ने 12.4 लाख मोबाइल ग्राहक जोड़े। वहीं वोडाफोन आइडिया ने 1.7 लाख ग्राहक जोड़े। भारती एयरटेल के 54.4 हजार ग्राहक घटे हैं। पूरे देश में मोबाइल ग्राहकों की संख्या 118.3 करोड़ हो गई है।

Show comments

SCO Summit : पाकिस्तान ने PM मोदी की फोटो की क्रॉप, वीडियो भी काटा, भारत ने दिखाया पूरा सच

Bristy Mukherjee Death : ममता बनर्जी की भतीजी बृष्टि मुखर्जी की मौत, घर में फंदे से लटका मिला शव, शिक्षक भर्ती मामले में गई थी नौकरी, जांच शुरू

NEET प्रदर्शन पर सुप्रीम कोर्ट का बड़ा फैसला, दिल्ली समेत 5 राज्यों में FIR रद्द; CJP नहीं करेगी प्रोटेस्ट

Redmi Note 17 Pro Max 5G India Launch: भारत में जल्द दस्तक देगा Xiaomi का नया स्मार्टफोन, 10,000mAh बैटरी समेत मिलेंगे ये दमदार फीचर्स

नेपाल बाढ़ की तबाही का खौफनाक मंजर: एक घर के मलबे से मिले 23 शव, 4000 से ज्यादा लोग अब भी लापता

सभी देखें

मथुरा में जन्माष्टमी पर्व को भव्य और दिव्य बनाने की तैयारियां अंतिम चरण में, भक्ति के साथ तकनीक का होगा संगम

सीएम डॉ. मोहन यादव ने 41 हजार करोड़ रुपये के कार्यों को दी स्वीकृति, जानें कैबिनेट ने और क्या-क्या लिए निर्णय?

India-Russia Defence Deal : भारत को S-500 और Su-57 की पेशकश, रूस ने बढ़ाया रक्षा सहयोग का हाथ

भोपाल में सीलिंग कार्रवाई के विरोध में सड़क पर उतरे व्यापारी, रोशनपुरा चौराहे पर किया चक्काजाम

GPS से होगी गन्ना ढुलाई की लाइव ट्रैकिंग, 24 घंटे में चीनी मिल पहुंचेगा गन्ना, योगी सरकार का बड़ा डिजिटल बदलाव

अगला लेख