suvichar
✕

Reliance Jio को 3 हजार करोड़ का मुनाफा, मात्र ढाई साल में 30 करोड़ ग्राहकों का आंकड़ा किया पार

Updated: शुक्रवार, 19 अप्रैल 2019 (17:12 IST)
नई दिल्ली। मुकेश अंबानी की रिलायंस जियो ने 2018-19 में 2,964 करोड़ रुपए का शुद्ध लाभ अर्जित किया है। रिलायंस इंडस्ट्रीज लिमिटेड की इकाई रिलायंस जियो ने करीब ढाई साल पहले ही देश के दूरसंचार क्षेत्र में कदम रखा था और महज 30 महीने में 30 करोड़ ग्राहकों का आंकड़ा पार कर लिया है।
 
कंपनी के गुरुवार को घोषित नतीजों के अनुसार गत 31 मार्च को समाप्त वित्त वर्ष में उसे 15,102 करोड़ रुपए का कर पूर्व मुनाफा हुआ है, जो 1 साल पहले की तुलना में सवा दो गुना अधिक था। परिचालन मार्जिन 38.9 प्रतिशत रहा। समाप्त वित्त वर्ष की अंतिम तिमाही में रिलायंस जियो ने कर पूर्व 4,053 करोड़ रुपए का लाभ कमाया, जो तीसरी तिमाही से 13.4 प्रतिशत अधिक है।
 
अंबानी ने कंपनी के अन्य कारोबार में भी जोरदार बढ़ोतरी के लिए बधाई देते हुए कहा कि मुझे रिलायंस की टीम पर गर्व है। इन उपलब्धियों की जड़ में रिलायंस टीम की कड़ी मेहनत और समर्पण है।
 
रिलायंस जियो का 2018-19 में प्रति उपभोक्ता राजस्व (एआरपीयू) 126.2 रुपए रहा। चौथी तिमाही में जियो के ग्राहकों ने औसतन हर माह 10.9 जीबी डाटा इस्तेमाल किया तथा 823 मिनट की वॉयस कॉल की। चौथी तिमाही में कंपनी के साथ 2 करोड़ 66 लाख नए ग्राहक जुड़े। इस अवधि में ग्राहकों ने 956 करोड़ जीबी वायरलेस डाटा का इस्तेमाल किया और कुल 72,414 करोड़ मिनट बात की।
 
उधर भारतीय दूरसंचार नियामक प्राधिकरण (ट्राई) के नवीनतम आंकड़ों के अनुसार जियो का वायरलेस उपभोक्ताओं के बाजार में हिस्सा फरवरी माह की समाप्ति पर 25.11 प्रतिशत पर पहुंच गया। कंपनी ने माह के दौरान 77,93,440 ग्राहक जोड़े। (वार्ता)

Show comments

Maruti Suzuki : मारुति की कार खरीदने का मौका, इन मॉडल्स पर मिल रहा ₹1.36 लाख तक का फायदा, जानिए किस कार पर कितनी बचत

RBI Repo Rate Decision : क्या महंगी होगी आपके घर और कार की EMI? जानिए आरबीआई के फैसले का आप पर असर

Electric Scooter : इलेक्ट्रिक स्कूटर की बैटरी बीच रास्ते खत्म होने का डर कितना सही? जानिए रेंज एंग्जायटी से कैसे बचें

SIR पर जमकर तकरार, राहुल गांधी और प्रियंका पर क्यों हुई FIR, जानें क्या है पूरा मामला

चीन का खतरनाक दांव! नए सिल्क रूट से तालिबान से सीधे जुड़ा चीन; क्या वाखान कॉरिडोर से भारत को घेरने की तैयारी है?

सभी देखें

इंदौर में खत्म हुई सफाईकर्मियों की हड़ताल, रात में ही शुरू हुई सफाई; हंगामा भी रहा चर्चा में

LIVE: नाना पाटेकर का निधन, 45 मिनट तक मौत से लड़े, पीएम मोदी ने दी श्रद्धांजलि

असल जिंदगी में भी हीरो थे नाना पाटेकर: कारगिल युद्ध में सैनिकों के साथ बिताए थे 60 दिन, घट गया था 20 किलो वजन

Top News 8 October: नाना पाटेकर का निधन, जीएसटी काउंसिल की बैठक, कांग्रेस का देशव्यापी प्रदर्शन

नहीं रहे बॉलीवुड के दिग्गज अभिनेता नाना पाटेकर: 75 की उम्र में गोवा में हार्ट अटैक से हुआ निधन

अगला लेख