Daily Horoscope

रिजर्व बैंक में खाली है यह शीर्ष पद, फिर मंगाए आवेदन

Updated: रविवार, 12 नवंबर 2017 (13:44 IST)
नई दिल्ली। रिजर्व बैंक ने मुख्य वित्त अधिकारी (सीएफओ) पद के लिए पात्र उम्मीदवारों से फिर से आवेदन मंगाया है। यह दूसरा मौका है जब केंद्रीय बैंक ने इस साल मई में जारी मूल नियुक्ति नोटिस में संशोधन किया है।
 
रिजर्व बैंक के ताजार सार्वजनिक नोटिस के अनुसार, 'उक्त पद के लिए पात्रता मानदंड में संशोधन के मद्देनजर अब आवेदनकर्ताओं से ताजा आवेदन स्वीकार करने निर्णय किया गया है जिन्होंने 15 मई 2017 को जारी आवेदन संख्या 6 एंड 6ए:2016-17 के अंतर्गत पूर्व में आवेदन किए थे।'
 
अब सीएफओ पद के लिए आवेदन प्राप्त करने की अंतिम तिथि 16 नवंबर 2017 होगी। सीएफओ का रैंक कार्यकारी निदेशक स्तर का होगा। उनकी केंद्रीय बैंक के वित्तीय सूचना के बारे में समय पर प्रस्तुति और उसकी रिपोर्टिंग करने की जिम्मेदारी होगी। साथ ही मुख्य वित्त अधिकारी बैंक की लेखा नीति भी तैयार करेंगे और आंतरिक खातों का रख-रखाव करेंगे।
 
अब तक केंद्रीय बैंक में वित्तीय कामकाज को देखने के लिए कोई अलग से अधिकारी नहीं था और यह काम आंतरिक रूप से देखा जाता था। गवर्नर उर्जित पटेल ने संगठन में बदलाव लाया है और यह उसी का हिस्सा है। (भाषा) 

Show comments

MP के पेट्रोल पंपों पर 2 हजार से ज्यादा के पेमेंट UPI से नहीं, नए नियमों के बाद पंप डीलर्स का फैसला

FASTag बैंक बदलना हुआ आसान, अब स्टिकर हटाने की जरूरत नहीं; OneTag से ऐसे करें पोर्ट, जानिए पूरी Process

iPhone 18 Pro खरीदें या पुराना iPhone रखें? 17 Pro, 16 Pro और 15 Pro वालों के लिए समझें पूरा Upgrade Guide

ममता बनर्जी की पार्टी को मिला नया नाम 'ममता ऑल इंडिया तृणमूल कांग्रेस', फुटबॉल खिलाड़ी होगा चुनाव चिन्ह, जानें बागी गुट क्या सिंबल मिला

मोदी जी के दीये बुझाएंगे देश के छात्र, चीन का सिस्‍टम लागू करना चाहती है सरकार, राहुल की सभा से पहले इंदौर में बोली कांग्रेस

सभी देखें

Nandigram Bypoll : नंदीग्राम उपचुनाव में बड़ा ट्विस्ट, ममता के समर्थन के कुछ घंटे बाद कांग्रेस उम्मीदवार गिरफ्तार

Nandigram bypoll 2026 : नंदीग्राम की लड़ाई में नया मोड़, प्रत्याशी ने वापस लिया नॉमिनेशन, ममता ने किया कांग्रेस का समर्थन, अब मैदान में INDIA ब्लॉक

MP के पेट्रोल पंपों पर 2 हजार से ज्यादा के पेमेंट UPI से नहीं, नए नियमों के बाद पंप डीलर्स का फैसला

FASTag बैंक बदलना हुआ आसान, अब स्टिकर हटाने की जरूरत नहीं; OneTag से ऐसे करें पोर्ट, जानिए पूरी Process

iPhone 18 Pro खरीदें या पुराना iPhone रखें? 17 Pro, 16 Pro और 15 Pro वालों के लिए समझें पूरा Upgrade Guide

अगला लेख