Hanuman Chalisa

टाटा संस का अध्यक्ष पद नहीं छोड़ेंगे रतन टाटा

शनिवार, 17 दिसंबर 2016 (07:54 IST)
मुंबई। टाटा संस के अध्यक्ष रतन टाटा ने टाटा ट्रस्ट के अध्यक्ष पद को जल्द ही छोड़ने के संबंध में आई मीडिया रिपोर्टों का खंडन करते हुए कहा कि उनकी ऐसी कोई योजना नहीं है।
 
टाटा ने एक बयान में मीडिया रिपोर्टों का खंडन करते हुए कहा कि अभी उनका टाटा ट्रस्ट के अध्यक्ष पद को छोड़ने का कोई इरादा नहीं है। उन्होंने साथ ही यह भी कहा कि ट्रस्ट ऐसे कई पहल कर रहा है जिसका देशव्यापी प्रभाव होगा और वह इन पहलों में अपनी भूमिका बनाए रखेंगे।
 
उन्होंने हालांकि यह भी कहा कि समुचित समय पर अगले अध्यक्ष के चयन की प्रक्रिया शुरू कर दी जाएगी। 
 
उल्लेखनीय है कि टाटा के करीबी तथा टाटा ट्रस्ट के एक ट्रस्टी आर.के. कृष्ण कुमार ने एक अंग्रेजी दैनिक को बताया कि ट्रस्ट ने एक बाहरी सलाहकार से नए अध्यक्ष के चयन की प्रक्रिया पर सलाह मांगी है। टाटा ट्रस्ट के पास 100 अरब डॉलर के टाटा समूह के 66 प्रतिशत शेयर हैं। उनके अनुसार, अगले साल के मध्य तक नये अध्यक्ष के चयन की प्रक्रिया समाप्त हो सकती है। (वार्ता) 

Show comments

बाबा अमरनाथ और वैष्णोदेवी यात्रा पर लगा ब्रेक, अगले आदेश तक रहेगी रोक, जानिए क्‍यों लिया यह फैसला?

उद्धव ठाकरे को लगा तगड़ा झटका, शिंदे गुट में शामिल हुए 6 बागी सांसद, स्पीकर बिरला ने दी विलय को मंजूरी

सोनम वांगचुक सफदरगंज अस्पताल में भर्ती, क्या कहती है उनकी मेडिकल रिपोर्ट?

इतिहास रचने को तैयार Vikram-1: PM मोदी का हाथ से लिखा 'वंदे मातरम' पोस्टकार्ड भी जाएगा अंतरिक्ष

बार-बार KYC कराने से मिलेगा छुटकारा, ऐसे जानें अपनी 14 अंकों की CKYC संख्या, बैंक का काम होगा आसान

सभी देखें

क्‍या अनशन खत्‍म करेंगे सोनम वांगचुक, अस्पताल में ही चलेगा इलाज, अनशन को लेकर क्‍या बोली पत्‍नी?

उत्तर प्रदेश में चंद महीनों में रिकॉर्ड आवेदन, 14 हजार से ज्यादा ओबीसी बेटियों को मिला शादी अनुदान का लाभ

इमरान खान की बहन के बयान से मचा बवाल, साइबर एजेंसी ने भेजा समन, मामले का 'ऑपरेशन सिंदूर' से क्‍या है कनेक्‍शन?

उत्तर प्रदेश बनेगा गो आधारित अर्थव्यवस्था का केंद्र, हर जिले में लगेंगे 1000 से अधिक बायोगैस प्लांट

मानसून सत्र से पहले हुई सर्वदलीय बैठक, विपक्ष ने किया वॉकआउट, जानिए क्यों मचा हंगामा?

अगला लेख