• Webdunia Deals
  1. समाचार
  2. व्यापार
  3. समाचार
  4. price of gold increased by Rs 144
Written By
Last Modified: मंगलवार, 8 फ़रवरी 2022 (18:41 IST)

सोने के भाव में हुई 144 रुपए की वृद्धि, चांदी में रही 76 रुपए की गिरावट

gold
नई दिल्ली। राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में सोने का भाव मंगलवार को 144 रुपए बढ़कर 48,167 रुपए प्रति 10 ग्राम पर पहुंच गया। एचडीएफसी सिक्योरिटीज ने यह जानकारी दी। पिछले कारोबारी सत्र में सोना 48,023 रुपए प्रति 10 ग्राम पर बंद हुआ था तथा दूसरी ओर चांदी 76 रुपए की गिरावट के साथ 61,607 रुपए प्रति किलोग्राम के भाव पर थी। पिछले कारोबारी दिन में चांदी का बंद भाव 61,683 रुपए प्रति किलोग्राम था।
 
एचडीएफसी सिक्योरिटीज के वरिष्ठ विश्लेषक (जिंस) तपन पटेल ने कहा कि दिल्ली में 24 कैरेट सोने के हाजिर भाव में 144 रुपए की तेजी आई, जो कॉमेक्स सोने की कीमतों में बीती रात हुई तेजी के अनुरूप है। अंतरराष्ट्रीय बाजार में सोना मामूली गिरावट के साथ 1,819 डॉलर प्रति औंस और चांदी सपाट रुख के साथ 22.85 डॉलर प्रति औंस के भाव पर थी।
ये भी पढ़ें
Ahmedabad bomb blast: अदालत ने 49 को दिया दोषी करार, 28 लोग बरी