Hanuman Chalisa
✕

फेस्टिव सीजन में होगा बड़ा फायदा, इस तरह प्लान करें अपनी शॉपिंग

Updated: गुरुवार, 17 अक्टूबर 2019 (17:09 IST)
फेस्टिव सीजन में लोगों में भी त्योहारों पर नया सामान खरीदने का क्रेज रहता है। इन दिनों अकसर ऑफर्स की बाढ़ आ जाती है। मोबाइल, टीवी, फ्रीज से लेकर हर छोटी-बड़ी वस्तुओं की बिक्री इन दिनों बढ़ जाती है। ऐसे में ऑनलाइन और ऑफलाइन दोनों ही बाजार गुलजार दिखाई देते हैं। आइए जानते हैं कि फेस्टिव सीजन में किस तरह अपनी शॉपिंग प्लान करें ताकि बेहतर वस्तु, बेहतर दाम में खरीद सकें... 
ALSO READ: फेस्टिव सेल में Amazon और Flipkart की बल्ले-बल्ले, नए उपभोक्ताओं के दम पर तोड़े रिकॉर्ड
ऑनलाइन सेल का फायदा उठाएंं  : इन दिनों अमेजन, फ्लिपकार्ट, स्नेपडील, मंत्रा आदि कंपनियां त्योहारी सीजन में शानदार ऑफर लेकर आती है। इन दिग्गज कंपनियों में ग्राहकों को बेहतरीन ऑफर्स पर सामान बेचने की होड़ सी दिखाई देती है। ऑनलाइन सेल का डिजिटल मार्केट में लोगों को बेसब्री से इंतजार रहता है। इन कंपनियों ने इस बार बंपर डिस्काउंट के साथ ही कई लुभावने ऑफर भी दिए। महज 5 दिन में लगभग 15 हजार करोड़ रुपए का सामान बेच डाला। बहरहाल सभी को इस तरह की सेल का फायदा उठाना चाहिए ताकि कम कीमत में बेहतर वस्तु खरीदी जा सकें। सेल नहीं भी है तो भी ई-कॉमर्स कंपनियां अपने लुभावने ऑफर्स से सभी को लुभाती नजर आती है।
 
शॉपिंग मॉल पर भी रखें नजर : ऐसा नहीं है कि ऑनलाइन सेल से सामान खरीदना हमेशा ही फायदे का सौदा हो। कई बार शॉपिंग मॉल में भी लोगों को शानदार ऑफर मिल जाता है। अत: आप कोई महंगी वस्तु प्लान कर रहे हैं तो इसे खरीदने से पहले आपको एक बार शॉपिंग मॉल भी हो आना चाहिए। 
ALSO READ: फेस्टिवल सीजन में Flipkart और Amazon को उम्मीद, मिलेगी लाखों लोगों को नौकरियां
लोकल मार्केट को नहीं करें नजरअंदाज : लोकल मार्केट से खरीदारी का भी अपना मजा है। यहां दुकानों पर परंपरागत रूप से हर वस्तु को छूकर देखना, मोलभाव कर सामान खरीदना का अपना ही मजा है। बाजारों में त्योहारी रौनक यहां आने वाले ग्राहकों से ही होती है। यहां ग्राहकों को आकर्षित करने के लिए कई लुभावने ऑफर्स के साथ ही लकी ड्रॉ जैसे कई कांटेस्ट रखे जाते हैं। बहरहाल खरीदारी करते वक्त लोकल मार्केट को नजरअंदाज नहीं करें और यहां भी खरीदारी का लुत्फ उठाएं। 
 
क्वालिटी का रखें ध्यान : आप चाहे ऑनलाइन सामान खरीदें या ऑफलाइन, क्वालिटी से समझौता नहीं करें। अकसर लोग लुभावने ऑफर्स के चक्कर में क्वालिटी का ध्यान नहीं रखते हैं और ठगा जाते हैं। बहरहाल सस्ते के फेर में कई बार लोगों को नकली सामान भी टिका दिया जाता है। बहरहाल ग्राहक इस बात जब तक समझता है तब तक देर हो जाती है और उसके पास इसे इस्तेमाल करने के अलावा कोई चारा नहीं बचता।
 
रिटर्न पॉलिसी : कोई भी सामान खरीदने से पहले उसकी रिटर्न पॉलिसी जरूर देख लें। सभी ऑनलाइन कंपनियों के लिए रिफंड और रिप्लेसमेंट पॉलिसी की पूरी जानकारी साफ-साफ वेबसाइट पर डालना जरूरी है। ग्राहक खराब, गलत या टूटा-फूटा सामान विक्रेता को 14 दिन के भीतर रिफंड कर सकता है। इसके साथ-साथ ग्राहक की शिकायत 30 दिन के भीतर पूरी तरह से दूर करनी होगी। पोर्टल पर दी गई डिटेल्स के मुताबिक सामान नहीं होने पर ग्राहक को सामान लौटाने का अधिकार है।
 
प्रोडक्ट रेटिंग पर नहीं करें भरोसा : ज्यादातर ग्राहक ऑनलाइन शॉपिंग में सामान खरीदने से पहले किसी भी प्रोडक्ट की रेटिंग देखते हैं। अगर, रेटिंग सही होती है तो यूजर्स सामान को आमूमन खरीद लेते हैं। ऑनलाइन साइटों पर किए गए ज्यादातर रिव्यू फर्जी होते हैं। कई ग्राहक ऑनलाइन सामान मंगाते समय रिव्यू या उसकी फोटो को देखकर सामान खरीन लेते हैं, लेकिन जैसे ही सामान मिलने पर पता चलता है कि वह घटिया क्वालिटी का है। कई बार ई-कॉमर्स कंपनियां इन सामान को वापस लेने में अनाकानी करती हैं।

Show comments

Tata Punch EV और Nexon EV को कड़ी टक्कर देगी Hyundai की सस्ती EV कार, जानिए कितनी मिलेगी रेंज

PM Kisan 24th Installment : किसानों के खाते में आ गए ₹2,000, पीएम मोदी ने जारी की 19 हजार करोड़ रुपये की किस्त, ऐसे चेक करें अपना स्टेटस

Samsung W27 : धमाका करने आया सैमसंग का सस्ता स्मार्टफोन, कंपनियों के छूटे पसीने

IDBI Bank Privatization : निर्मला सीतारमण का राहुल गांधी पर पलटवार, कांग्रेस राज के बैंक घोटालों की खोली पोल

क्यों गिर रहे सोने-चांदी के भाव? रिकॉर्ड हाई से गोल्ड 51000 सस्ता, सिल्वर 2.33 लाख से अधिक टूटी, क्या खरीदारी का यही है सही मौका या करें इंतजार?

सभी देखें

ऑपरेशन सिंदूर से लेकर वायुसेना की कमान तक, कौन हैं नए एयर चीफ मार्शल आशुतोष दीक्षित?

सीएम डॉ. मोहन यादव ने दी बड़ी सौगात, 3.69 लाख तेंदूपत्ता संग्राहकों के खातों में ट्रांसफर किया 30 करोड़ से ज्यादा बोनस

पहली बीवी पायल से तलाक के बाद सीएम उमर अब्‍दुल्‍ला ने निधि राजदान से की दूसरी शादी, सोशल मीडिया पर किया ऐलान

मोदी, शाह के इशारे पर चल रहा चुनाव आयोग, जन महाभियोग कार्यक्रम में खरगे का CEC ज्ञानेश पर बड़ा हमला

इंदौर में सजा संस्कृति और स्वाद का मेला: मराठी 'जत्रा' में उमड़ी भारी भीड़

अगला लेख