Hanuman Chalisa
✕

फिलीपींस में आए भूकंप से मरने वालों की संख्या बढ़कर 5 हुई

Updated: गुरुवार, 17 अक्टूबर 2019 (09:29 IST)
मनीला। फिलीपींस में मैग्सेसे से 5 किलोमीटर पश्चिम में बुधवार को आए भूकंप के तेज झटके में मरने वालों की संख्या बढ़कर 5 हो गई है। तुलुनान शहर के मेयर रूएल लिम्बुनगन ने कहा कि दातु पग्लास इलाके में एक मकान के गिरने की वजह से 7 वर्षीय बच्ची की मौत हो गई।
ALSO READ: भूकंप से कांपा पाकिस्तान का खैबर पख्तूनख्वा प्रांत
पास के एमलांग शहर के उप मेयर जोसेलितो पिनोल ने बताया कि इस इलाके में भूकंप की कारण एक व्यक्ति को आए दिल के दौरे की वजह से उसकी मौत हो गई तथा मैग्सेसे के डावाओ डेल सर इलाके में एक 2 साल की बच्ची के ऊपर सामान गिरने की वजह से उसकी मौत हो गई।
 
इसके अलावा एक मामले में एक मकान भूस्खलन की चपेट में आ गया जिसकी वजह से अंदर मौजूद मां और पुत्री की मौत हो गई। 
नेशनल डिजास्टर रिस्क रिडक्शन एंड मैनेजमेंट काउंसिल ने हालांकि अभी तक हताहतों की संख्या और भूकंप से आधिकारिक नुक्सान की जानकारी सार्वजनिक नहीं की है।
 
भूकंप की तीव्रता रिक्टर पैमाने पर 6.7 मापी गई। भूकंप का केंद्र 6.77 डिग्री उत्तरी अक्षांश और 125.13 डिग्री पूर्वी देशांतर पर जमीन की सतह से 10 किलोमीटर की गहराई में था। मैग्सेसे तथा डावाओ डेल सर प्रांत में मलबा गिरने की वजह से 20 लोग घायल हुए हैं। भूकंप इतना शक्तिशाली था कि इसकी वजह से कई मकानों को भी नुक्सान पहुंचा है।

Show comments

UGC पर सवर्ण नाराज, ओबीसी असहज… UP में भाजपा किसका भरोसा बचाए?

Rahul Gandhi : चुनाव में धांधली का आरोप, फिर बहिष्कार क्यों नहीं करती विपक्षी पार्टियां? राहुल गांधी ने शिकागो में दिया जवाब

Sheikh Hasina : भारत में रह रहीं शेख हसीना दिसंबर में लौटना चाहती हैं बांग्लादेश, पासपोर्ट और प्रत्यर्पण पर नया विवाद

नन्हे हाथी 'राजा' को बचाने के लिए अनंत अंबानी की पहल, असम से जामनगर भेजा विशेष विमान

कूनो में फिर गूंजी किलकारी, बोत्सवाना से आई मादा चीता KOMG 3 ने चार स्वस्थ शावकों को दिया जन्म

सभी देखें

पहलगाम आतंकी हमले में इस्तेमाल GoPro कैमरे पर चीन ने नहीं दिया जवाब, NIA को मिले फॉरेंसिक सबूत

मणिपुर में जहरीली शराब का कहर, 10 लोगों की मौत, 100 से ज्यादा अस्पताल में भर्ती, CM ने मरीजों से की मुलाकात

Rahul Gandhi : चुनाव में धांधली का आरोप, फिर बहिष्कार क्यों नहीं करती विपक्षी पार्टियां? राहुल गांधी ने शिकागो में दिया जवाब

UP में औद्योगिक विकास को मिलेगी नई रफ्तार, निवेशकों के लिए बनाई ये प्राथमिकताएं

UP में सरकारी नौकरी की तैयारी कर रहे युवाओं के लिए बड़ा अपडेट, 26 जनवरी तक मिलेंगे नियुक्ति पत्र; जानें कितनी भर्तियां पूरी और आगे क्या है योजना

अगला लेख