Hanuman Chalisa
✕

बुरी खबर, 90 रुपए तक जा सकते हैं पेट्रोल के दाम

Updated: शुक्रवार, 18 मई 2018 (13:55 IST)
नई दिल्ली। पेट्रोल और डीजल की बढ़ती कीमतों से लोग पहले ही बहुत परेशान हैं, अब खबर है कि जल्द ही पेट्रोल के दाम 90 रुपए तक पहुंच सकते हैं। मुंबई में शुक्रवार को पेट्रोल के दाम 82 रुपए 68 पैसे हैं, जो कि गुरुवार की तुलना में 52 पैसे कम हैं। 
 
बताया जा रहा है कि तेल कंपनियों के लिए पेट्रोल-डीजल की कीमतों को स्थिर रखना मुश्किल हो रहा है क्योंकि कर्नाटक चुनाव के चलते पेट्रोल और डीजल की कीमतों को 19 दिन तक स्थिर रखा गया था। सरकार के इस फैसले से कंपनियों का मार्जिन बिगड़ गया है। 
 
मार्जिन को पहले के स्तर पर ले जाने के लिए उसे पेट्रोल-डीजल के दाम लगातार बढ़ाना होंगे। पिछले पांच दिन में कंपनियां 1 रुपए पेट्रोल और 1.15 रुपए डीजल पर बढ़ा चुकी हैं। हालांकि गुरुवार को पेट्रोल के दामों में थोड़ी गिरावट आई थी। 
 
एक जानकारी के मुताबिक 19 दिन तक कीमतों में बदलाव नहीं होने से तेल कंपनियों को करीब 500 करोड़ रुपए के नुकसान का अनुमान है। मुंबई में 20 नवंबर 2017 के मुकाबले 6 रुपए (गुरुवार तक) बढ़ चुके हैं। 
 
90 डॉलर जा सकता है क्रूड : मॉर्गन स्टेनली के मुताबिक क्रूड ऑइल की कीमतों में उछाल अगले दो साल तक जारी रह सकता है। ऐसे में 2020 तक यह 90 डॉलर प्रति बैरल का स्तर छू सकता है। गौरतलब है कि अक्टूबर 2014 में कच्चे तेल के दाम 90 डॉलर प्रति बैरल के पार पहुंचे थे। 
 
क्रूड के दाम में उछाल आने से घरेलू मार्केट में पेट्रोल-डीजल की कीमतों में तेजी जारी रहेगी। ऐसे में अनुमान लगाया जा रहा है कि पेट्रोल-डीजल पर 6-8 रुपए तक बढ़ सकते हैं। पेट्रोल के दाम में 4 रुपए प्रति लीटर तक बढ़ सकते हैं जबकि डीजल भी 3 से साढ़े तीन रुपए प्रति लीटर तक महंगा हो सकता है।

Show comments

लॉन्च हुआ नया सस्ता इलेक्ट्रिक टू-व्हीलर, 165 KM तक की रेंज, 1 दिसंबर से शुरू होगी डिलीवरी

झारखंड में रील बनाने की कीमत जान देकर चुकाई, मोबाइल इस्तेमाल से नाराज माता-पिता ने 14 साल की बेटी की हत्या की

WhatsApp से विदेश में भी चलेगा आपका नंबर, ऐप के अंदर ही खरीद सकेंगे डेटा eSIM

कौन सा स्मार्टफोन सॉफ्टवेयर है बेहतर? जानें स्पीड, AI, मल्टीटास्किंग और फीचर्स का अंतर

लोकसभा में 50% बढ़ेंगी सीटें, 2029 से पहले महिला आरक्षण लागू करने की तैयारी, कैबिनेट ने परिसीमन बिल को दी मंजूरी

सभी देखें

शरद पवार ने कांग्रेस से अलग क्यों लिया स्टैंड? परिसीमन बिल पर NCP की 50% वाली शर्त का क्या है मतलब

किसानों की मदद पर क्यों भड़के अभिजीत दीपके? 5,000 रुपए की सहायता को बताया नाकाफी, महिला आरक्षण पर भी घेरा

चिप्स-बिस्कुट, कोल्ड ड्रिंक्स के पैकेट पर दिखेगा लाल चेतावनी निशान, सुप्रीम कोर्ट का बड़ा निर्देश, चीनी-नमक और फैट की खुलेगी पोल

लकड़ी की तरह आरी से काटना पड़ रहा है पनीर! कहीं आप भी तो नहीं खा रहे मिलावटी पनीर

CM योगी का अखिलेश से बड़ा सवाल, कहां से देंगे 30 लाख नौकरियां, पिछले कार्यकाल में कितनी नौकरियां दीं?

अगला लेख