dharma sangrah

पेट्रोल हुआ 7 पैसे महंगा, दिल्ली में दाम हुए 73 रुपए प्रति लीटर

Updated: गुरुवार, 25 अप्रैल 2019 (17:03 IST)
नई दिल्ली। पेट्रोल-डीजल की दाम 3 दिन के टिकाव के बाद गुरुवार को एक बार फिर बढ़े और पेट्रोल करीब 5 महीने तथा डीजल 1 महीने से ज्यादा के उच्चतम स्तर पर पहुंच गया।
 
देश की सबसे बड़ी तेल विपणन कंपनी इंडियन ऑइल कॉर्पोरेशन से प्राप्त जानकारी के अनुसार दिल्ली में पेट्रोल 7 पैसे महंगा होकर 29 नवंबर 2018 के बाद पहली बार 73 रुपए प्रति लीटर के पार निकल गया। बुधवार को 72.95 रुपए प्रति लीटर बिकने वाला पेट्रोल गुरुवार को 73.02 रुपए प्रति लीटर रहा।
 
कोलकाता और मुंबई में पेट्रोल की कीमत 7-7 पैसे बढ़कर क्रमश: 75.04 रुपए और 78.59 रुपए प्रति लीटर पर पहुंच गई। चेन्नई में यह 8 पैसे महंगा होकर 75.79 रुपए प्रति लीटर पर रहा।
 
डीजल की कीमत दिल्ली और कोलकाता में 8-8 पैसे बढ़कर क्रमश: 66.54 रुपए और 68.28 रुपए प्रति लीटर हो गई। यह राष्ट्रीय राजधानी में 24 मार्च के बाद का इसका उच्चतम स्तर है। मुंबई और चेन्नई 9-9 पैसे महंगा होकर डीजल क्रमश: 69.65 रुपए और 70.26 रुपए प्रति लीटर बिका।
 
तेल विपणन कंपनियां दोनों जीवाश्म ईंधनों के भावों की दैनिक समीक्षा करती हैं। वैश्विक बाजारों में इनकी कीमतों और डॉलर की तुलना में रुपए की विनिमय दर के आधार पर हर रोज सुबह पेट्रोल-डीजल की कीमतों में बदलाव किया जाता है। (वार्ता)

Show comments

आरक्षण विरोधी आंदोलन पर पूर्ण प्रतिबंध क्यों? हाईकोर्ट ने लगाई दिल्ली पुलिस को फटकार, जानिए क्या है पूरा मामला

पहले 10 लाख जमा किए, IDA ने फिर मांगे 4 लाख रुपए, राहुल गांधी के इंदौर में आयोजन में फिर अड़चन

Hyundai BAYON India : नए SUV का डिजाइन आया सामने, H-Edge लाइटिंग ने खींचा ध्यान; जानें क्या-क्या हुआ कन्फर्म

Samsung Galaxy A18 4G लॉन्च, 50MP कैमरा और 5000mAh बैटरी के साथ आया फोन; जानें कीमत और फीचर्स

Suzuki e-Access खरीदें या नहीं? आराम, बैटरी और रेंज में दमदार, क्या कुछ कमियां भी हैं

सभी देखें

Hyundai BAYON India : नए SUV का डिजाइन आया सामने, H-Edge लाइटिंग ने खींचा ध्यान; जानें क्या-क्या हुआ कन्फर्म

इंदौर क्यों बना राष्ट्रीय राजनीति का नया अखाड़ा, क्‍या हैं राहुल गांधी, नितिन नवीन और मोहन भागवत की उपस्‍थिति के मायने?

ब्रिक्स पे क्या है और कैसे काम करेगा? SWIFT vs BRICS Pay का पूरा गणित | Explained

Garba Entry Controversy क्या है पूरा विवाद? बाबा बागेश्वर धीरेंद्र शास्त्री के बयान के बाद क्यों चर्चा में आया मुद्दा

Samsung Galaxy A18 4G लॉन्च, 50MP कैमरा और 5000mAh बैटरी के साथ आया फोन; जानें कीमत और फीचर्स

अगला लेख