biodatamaker

मुनाफावसूली से 324 अंक लुढ़का सेंसेक्स, धातु, बैंकिंग और वित्तीय क्षेत्र की कंपनियों ने बाजार पर बनाया दबाव

Updated: गुरुवार, 25 अप्रैल 2019 (16:54 IST)
मुंबई। विदेशों से मिले नकारात्मक संकेत के बीच अंतिम घंटे में हुई मुनाफावसूली से घरेलू शेयर बाजार गुरुवार को गिरावट में रहे। बीएसई का 30 शेयरों वाला संवेदी सूचकांक सेंसेक्स 323.82 अंक यानी 0.83 प्रतिशत लुढ़ककर 38,730.86 अंक पर और नेशनल स्टॉक एक्सचेंज का निफ्टी 84.35 अंक यानी 0.72 फीसदी टूटकर 11,641.80 अंक पर आ गया।
 
धातु, बैंकिंग और वित्तीय क्षेत्र की कंपनियों ने बाजार पर दबाव बनाया। सेंसेक्स में टाटा स्टील के शेयर करीब 3 प्रतिशत तथा वेदांता और मारुति सुजुकी के सवा 2 प्रतिशत लुढ़क गए। भारती एयरटेल में 2 फीसदी से ज्यादा की तेजी रही।
 
सेंसेक्स 47.10 अंक की तेजी में 39,101.78 अंक पर खुला। कुछ मौकों को छोड़कर लगभग पूरे दिन यह बढ़त में रहा। इसी दौरान इसने दिवस के उच्चतम स्तर 39,262.22 अंक को छुआ, लेकिन आखिरी घंटे में बाजार में मुनाफावसूली तेज हो गई और सेंसेक्स 38,663.98 अंक तक लुढ़क गया। कारोबार की समाप्ति पर यह गत दिवस के मुकाबले 323.82 अंक नीचे 38,730.86 अंक पर बंद हुआ। सेंसेक्स की 30 में से 27 कंपनियां लाल और शेष 3 हरे निशान में रहीं।
 
निफ्टी 9.55 अंकों की बढ़त के साथ 11,735.70 अंक पर खुला। कारोबार के दौरान इसका दिवस का उच्चतम स्तर 11,796.75 अंक और निचला स्तर 11,624.30 अंक रहा। अंतत: यह गत दिवस की तुलना में 84.35 अंक उतरकर 11,641.80 अंक पर रहा। निफ्टी की 50 में से 39 कंपनियों के शेयर गिरावट में और 11 के बढ़त में बंद हुए।
 
मझौली और छोटी कंपनियां भी दबाव में रहीं। बीएसई का मिडकैप 0.58 प्रतिशत टूटकर 15,130.25 अंक पर और स्मॉलकैप 0.05 प्रतिशत की गिरावट में 14,838.86 अंक पर बंद हुआ। बीएसई में कुल 2,658 कंपनियों के शेयरों में कारोबार हुआ। इनमें 1,398 के शेयरों में बिकवाली और 1,105 में लिवाली का जोर रहा जबकि अन्य 155 कंपनियों के शेयर दिन भर के उतार-चढ़ाव के बाद अंतत: अपरिवर्तित रहे। (वार्ता)

Show comments

अमेठी हार को स्मृति ईरानी ने किया याद, टीवी पर वापसी का किया खुलासा, जानें किसे फोन कर कहा था- मैं बेरोजगार हूं...

योगी सरकार ट्रामा एंड इमरजेंसी नेटवर्क से हर साल बचाएगी 12 हजार लोगों की जान

Strait of Hormuz बना नया फ्लैशपॉइंट, IRGC का दावा- US एयरक्राफ्ट कैरियर और डिस्ट्रॉयर पर दागीं बैलिस्टिक मिसाइलें

बदल जाएगा दुनिया का नक्शा! UN प्रस्ताव पर अकेला पड़ा अमेरिका, पूरी दुनिया एक तरफ

क्‍या जेल जाएंगे सुभाष चंद्रा, CBI ने कसा शिकंजा, FIR दर्ज हुई, क्‍या है 1 हजार करोड़ रुपए का LIC कनेक्‍शन?

सभी देखें

विदेशी मदद से बचाई जाएगी कोलकाता ट्राम की ऐतिहासिक विरासत

कौन है हरिराम बंसल जिसे दिल्ली बिल्डिंग हादसे में पुलिस ने किया गिरफ्तार?

इंदौर में राहुल गांधी के आयोजन के लिए 50 हजार रजिस्ट्रेशन का दावा, जगह की अनुमति को लेकर अब तक अटकी है सुई

गुवाहाटी में खौफनाक हत्याकांड: पत्नी की बेरहमी से हत्या कर फ्रिज में छिपाया सिर

क्या बदल जाएगा दुनिया का नक्शा? UN में पास हुआ 'Correct the Map' प्रस्ताव, भारत ने समर्थन के साथ रखी अपनी शर्त

अगला लेख