Daily Horoscope
✕

नहीं थम रहे पेट्रोल और डीजल के दाम, जानिए चार महानगरों में भाव

Updated: सोमवार, 1 अक्टूबर 2018 (13:27 IST)
नई दिल्‍ली। तेल विपणन कंपनियों ने पेट्रोल तथा डीजल के दाम सोमवार लगातार पांचवें दिन बढ़ाए, जिससे मुंबई में पेट्रोल पहली बार 91 रुपए और दिल्ली में डीजल 75 रुपए प्रति लीटर के पार पहुंच गया। चार प्रमुख महानगरों दिल्ली, कोलकाता, मुंबई और चेन्नई में सोमवार को पेट्रोल के दाम 23 से 25 पैसे और डीजल के 30 से 32 पैसे प्रति लीटर के बीच बढ़ाए गए। यह पेट्रोल में दो सप्ताह की और डीजल में तीन सप्ताह से ज्यादा की सबसे बड़ी बढ़ोतरी है।


देश की सबसे बड़ी तेल विपणन कंपनी इंडियन ऑयल कॉर्पोरेशन से प्राप्त जानकारी के अनुसार, वाणिज्यिक राजधानी मुंबई में आज पेट्रोल 24 पैसे महंगा होकर 91.08 रुपए प्रति लीटर पर पहुंच गया। वहां डीजल की कीमत 32 रुपए बढ़कर 79.72 रुपए प्रति लीटर रही।

राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में पेट्रोल के दाम 24 पैसे बढ़कर 83.73 रुपए और डीजल के 30 पैसे चढ़कर 75.09 रुपए प्रति लीटर रहे। कोलकाता में पेट्रोल 23 पैसे और डीजल 30 पैसे प्रति लीटर महंगा हुआ तथा इनकी कीमत क्रमश: 85.53 रुपए और 76.94 रुपए प्रति लीटर पर पहुंच गई। चेन्नई में आज पेट्रोल की कीमत 25 पैसे और डीजल की 32 पैसे बढ़ाई गई तथा ये क्रमश: 87.05 रुपए तथा 79.40 रुपए प्रति लीटर बिके।

इससे पहले सितंबर में दिल्ली, कोलकाता, मुंबई और चेन्नई में पेट्रोल क्रमश: 4.97 रुपए, 3.86 रुपए, 4.91 रुपए तथा 5.22 रुपए और डीजल क्रमश: 4.58 रुपए, 3.58 रुपए, 4.86 रुपए और 4.90 रुपए प्रति लीटर महंगा हुआ था। (वार्ता)

Show comments

Baba Ramdev : पहनाई माला, कहा था भगवान का अवतार, अब बोले- पाखंडी, बाबा बागेश्वर से क्यों नाराज हुए स्वामी रामदेव

WhatsApp Web इस्तेमाल करने वालों के लिए अलर्ट, पब्लिक कंप्यूटर पर न करें यह गलती, वरना हैक हो सकता है अकाउंट

क्या दुनिया की बड़ी शक्तियां नया समीकरण बना रही हैं और भारत बाहर खड़ा है?

पहली बार हाथ में आया गेमिंग कंट्रोलर, GTA 6 खेलते-खेलते शशि थरूर ने नोटबंदी पर कह दी यह बड़ी बात

सावधान! जिस बिसलेरी की बोतल को समझते हैं सबसे शुद्ध, जांच में उसी का पानी निकला असुरक्षित; FSSAI का बड़ा एक्शन

सभी देखें

भारत की टेंशन बढ़ाने वाले हैं ट्रंप! चीन समेत 16 देशों पर भारी टैरिफ की तैयारी, इस हफ्ते हो सकता है बड़ा ऐलान

सपा की पहली लिस्ट आते ही भड़की कांग्रेस! अखिलेश यादव के एक फैसले ने UP की सियासत में मचाया घमासान

भारत में वृक्षारोपण: क्या नए पेड़ पुराने जंगलों की भरपाई कर सकते हैं?

मोदी-ट्रंप रिश्तों में तनाव, भारत की बढ़ती मुश्किलें और पाकिस्तान की भूमिका से चिंता क्यों?

Top News 25 November : बांग्लादेश में शेख हसीना की गिरफ्तारी की तैयारी, वैभव सूर्यवंशी की 52 गेंदों में डबल सेंचुरी

अगला लेख