Hanuman Chalisa

खुशखबर... भारत में दो तरह के ईंधन से चलने वाले दुपहिया वाहन जल्द

रविवार, 28 जनवरी 2018 (18:05 IST)
नई दिल्ली। केंद्रीय सड़क परिवहन एवं राजमार्ग मंत्री नितिन गडकरी का कहना है कि मोटरसाइकल बनाने वाली 2 प्रमुख कंपनियों के जल्द ही भारतीय बाजार में बिजली और 2 तरह के ईंधन से चलने वाली मोटरसाइकलें उतारने की उम्मीद है। 2 तरह के ईंधन से चलने वाले वाहनों के इंजन को पेट्रोल या इथेनॉल दोनों से चलाया जा सकता है।
 
 
गडकरी देश में बिजली के वाहनों के साथ-साथ इथेनॉल जैसे वैकल्पिक ईंधन से चलाए जाने में सक्षम वाहनों को प्रोत्साहन देने पर काम कर रहे हैं। इसके लिए गडकरी ने इथेनॉल के उत्पादन को बढ़ाने पर भी जोर दिया है ताकि इथेनॉल आधारित परिवहन को बढ़ावा दिया जा सके।
 
गडकरी ने कहा कि इस माह के अंत तक दुपहिया वाहन बनाने वाली 2 कंपनियों ने बिजली की मोटरसाइकलें और 2 तरह के ईंधन से चलने में सक्षम मोटरसाइकलें बाजार में उतारने का वादा किया है। 2 तरह के ईंधन से चलने वाली मोटरसाइकलें 100% पेट्रोल और 100% इथेनॉल दोनों से चल सकेंगी। दोनों कंपनियों की मोटरसाइकलें जल्द ही बाजार में आने की उम्मीद है। (भाषा)

Show comments

Hunger Strike पर बैठे सोनम वांगचुक क्यों भड़के, क्या अभिजीत दीपके की ओर इशारा, सोशल मीडिया पर छिड़ी जंग

डोनाल्ड ट्रंप ने नोबेल पुरस्कार पर फिर किया दावा! खुद को बताया 'असली' हकदार

5 दिन में बाबा बर्फानी 'अंतर्ध्यान' बड़ी चेतावनी तो नहीं, अमरनाथ गुफा में कैसे बनता है बर्फ का शिवलिंग? क्या है विज्ञान और आस्था का सबसे बड़ा रहस्य

तबाही देख दहली दुनिया, अयातुल्ला अली खामेनेई के गुप्त ठिकाने का 35 सेंकड का वीडियो, US-Israel की Airstrike के Unseen फुटेज

पहली फुल-साइज इलेक्ट्रिक बाइक, 140KM की रेंज और 30 मिनट में फास्ट चार्जिंग

सभी देखें

US-Iran war : ईरान का सनसनीखेज दावा- अमेरिका ने बुशेहर परमाणु संयंत्र पर किया हमला

TMC को बड़ा झटका, सुष्मिता देव, सुखेंदु शेखर राय और प्रकाश चिक बराइक BJP में शामिल, राज्यसभा उपचुनाव के लिए बने उम्मीदवार

देश के ईवी बाजार में 18% हुई UP की हिस्सेदारी, 30 फीसदी तक पहुंचने का लक्ष्य

महादेव ऐप सट्टेबाजी मामले में CBI ने दाखिल की, भोपाल के आहूजा ब्रदर्स सहित 66 आरोपियों पर शिकंजा

जीतू पटवारी का भाई नाना पुलिस हिरासत में, ड्रग नेटवर्क में आया नाम

अगला लेख