suvichar
✕

सुपरमून को देखने के लिए नैनीताल में मौसम साफ

Updated: रविवार, 28 जनवरी 2018 (18:19 IST)
नैनीताल। इसी 31 जनवरी को चन्द्रग्रहण और 'सुपरमून' को देखने के लिए यहां स्थित आर्यभट्ट प्रेक्षण विज्ञान शोध संस्थान (एरीज) के वैज्ञानिक समुदाय के अलावा उत्साही फोटोग्राफर भी इंतजार कर रहे हैं।
 
 
इस समय मैदानों में कोहरा और धुंध छाया हुआ है, वहीं नैनीताल में इस समय आसमान बिलकुल साफ है, जो चन्द्रग्रहण को देखने के लिए बिलकुल उपयुक्त है। एरीज इस खगोलीय घटना की तस्वीरें भी जारी करेगा। 2,450 मीटर की ऊंचाई पर स्थित यह वेधशाला नैनीताल में 20 अप्रैल 1954 को स्थापित की गई थी, जहां से उसे 1961 में मनोरा पीक पर शिफ्ट कर दिया गया।
 
एशिया की सबसे अच्छी वेधशालाओं में से एक मानी जाने वाली एरीज के निदेशक डॉ. अनिल पांडे ने कहा कि 31 जनवरी को चन्द्रमा पृथ्वी की नजदीकी कक्षा में होगा। इस दौरान उसका आकार करीब 7 प्रतिशत बड़ा दिखाई देगा और इसकी चमक भी ज्यादा होगी। भारत के अलावा यह खगोलीय घटना अमेरिका, ऑस्ट्रेलिया, रूस, चीन, मैक्सिको, थाईलैंड से भी दिखेगी। (भाषा)

Show comments

Tata Punch EV और Nexon EV को कड़ी टक्कर देगी Hyundai की सस्ती EV कार, जानिए कितनी मिलेगी रेंज

PM Kisan 24th Installment : किसानों के खाते में आ गए ₹2,000, पीएम मोदी ने जारी की 19 हजार करोड़ रुपये की किस्त, ऐसे चेक करें अपना स्टेटस

Samsung W27 : धमाका करने आया सैमसंग का सस्ता स्मार्टफोन, कंपनियों के छूटे पसीने

IDBI Bank Privatization : निर्मला सीतारमण का राहुल गांधी पर पलटवार, कांग्रेस राज के बैंक घोटालों की खोली पोल

क्यों गिर रहे सोने-चांदी के भाव? रिकॉर्ड हाई से गोल्ड 51000 सस्ता, सिल्वर 2.33 लाख से अधिक टूटी, क्या खरीदारी का यही है सही मौका या करें इंतजार?

सभी देखें

आंध्रप्रदेश में 10वीं की छात्रा पर आरी से हमला, दायां हाथ कटा, चेहरे, गर्दन, कान पर गंभीर चोटें, दरिंदगी देख दहला सबका दिल

कौन हैं सीएम उमर अब्‍दुल्‍ला की दूसरी बीवी निधि राजदान, कितनी पढ़ी लिखी हैं और पहले किससे हुई थी शादी?

PM नरेंद्र मोदी ने ली एकता परेड की सलामी, देश की सुरक्षा के लिए सजग रहने की दिलाई शपथ

इजरायल में नेतन्याहू या आइसेनकोट, 10 नवंबर को होगा फैसला, आखिर किसकी होगी ताजपोशी?

अगला लेख